Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 935 प्रकरणों का निस्तारण
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 935 प्रकरणों का निस्तारण

News Chakra August 14, 2022
IMG-20220814-WA0018

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। स्थानीय न्यायालय परिसर में शनिवार को तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एडीजे प्रथम भारत भूषण शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसमें 3 बैंचो ने अलग- अलग प्रकरणों की सुनवाई करते हुए लोक अदालत की भावना से 935 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए एमएसीटी कोर्ट में 9 करोड़ 26 लाख 33 हजार 850 रूपए के अवार्ड पारित किए।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 935 प्रकरणों का निस्तारण

तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव सोमेश्वर मीणा ने बताया कि लोक अदालत के लिए 3 बैंचो का गठन किया गया। प्रथम बैंच की अध्यक्षता एडीजे प्रथम भारत भूषण शर्मा ने की। जबकि सदस्य के रूप में बजरंग लाल शर्मा पैनल अधिवक्ता रहे। इस बैंच में 1164 प्रकरण रखे गए, जिनमें से 227 केसेज का निस्तारण करते हुए 9 करोड़ 26 लाख 33 हजार 850 रूपए के अवार्ड पारित किए गए। दूसरी बैंच की अध्यक्षता एएमजेएम मीनाक्षी अग्रवाल ने की। जबकि पैनल अधिवक्ता राजकमल बसीठा थे। इस बैंच में 2853 केसेज रखे गए। जिनमें से 662 केसेज का निस्तारण किया गया।

इसी प्रकार रेवेन्यू बैंच में शामिल एसडीएम ऋषभ मंडल व पावटा एसडीएम राजवीर यादव की बैंच के समक्ष 68 प्रकरण रखे गए जिनमें लोक अदालत की भावना से 46 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

इस मौके पर जगन मीणा, अशोक कुमार मीणा, शिल्पा शर्मा, विजय पांडल, लोकेश कुमार मीणा, विजय प्रसाद, अमीचंद शेरसिया, महेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मण कुमार, सुरेश चंद, विनोद कुमार, हंसराज शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, प्रभुदयाल बूंदवाल, अशोक कुमार धोनी, सुमित कुमार, अंकित दूबे, नितिन, सुभाष चंद, बनवारी लाल यादव, संतोष, हेमंत मीणा, आदित्य शर्मा, गिरधारी लाल मीणा, किशोरी लाल शर्मा, हरिशरण जाट, हेमेन्द्र आर्य, कुलदीप बैरवा, सत्येंद्र, रविन्द्र मीणा, नरेश, ज्योती, सौरभ सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता व पक्षकार उपस्थित थे।

अपने कार्यक्रम, आयोजनों का वीडियो समाचार हमें व्हाट्सएप करें – 9887243320

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: BREAKING कोटपूतली : स्कूल बस से गिरा छात्र, मौत !
Next: राजपूताना कॉलेज में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

Related Stories

image_editor_output_image2113645018-17691592039664578522931771980581.jpg
  • Kotputli

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

Vikas Verma January 23, 2026 0
image_editor_output_image-1249797128-1768966930916988768595448421937.jpg
  • Kotputli

एडीजे सत्यप्रकाश को पितृ शोक। नहीं रहे समाजसेवी बाबूलाल सोनी

Vikas Verma January 21, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
January 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
« Dec    

You may have missed

image_editor_output_image374675526-17692799846348640901487999496978.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस ने पूर्व में दर्ज फायरिंग प्रकरण का किया खुलासा

Rajesh Kumar Hadia January 25, 2026 0
image_editor_output_image1303958783-17692797018905584791973813149443.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के थाना हरसौरा ने नकबजनी की वारदात का खुलासा किया, 03 आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia January 25, 2026 0
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 14 साल पुराने हमले के केस में तीन दोषी

Rajesh Kumar Hadia January 24, 2026 0
image_editor_output_image2113645018-17691592039664578522931771980581.jpg
  • Kotputli

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

Vikas Verma January 23, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.