Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली : मनाया जा रहा ईद- उल-अज़ाह पर्व, अदा की नमाज, मांगी अमन चैन की दुआ
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली : मनाया जा रहा ईद- उल-अज़ाह पर्व, अदा की नमाज, मांगी अमन चैन की दुआ

News Chakra July 10, 2022
Screenshot_20220710-091724_Gallery

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। देशभर में बकरीद रविवार के दिन मनाई जा रही है. ईद की नमाज कोटपूतली में सुबह 8 बजे अदा की गई। यहां करीब 3000 नमाजियों ने नमाज अदा की।

कोटपूतली : मनाया जा रहा ईद- उल-अज़ाह पर्व, अदा की नमाज, मांगी अमन चैन की दुआ

आपको बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक हर साल दो बार ईद मनाई जाती है. एक ईद उल अजहा और दूसरा ईद उल फितर. ईद उल फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है. इसे रमजान को खत्म करते हुए मनाया जाता है. मीठी ईद के करीब 70 दिनों बाद बकरीद मनाई जाती है. मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा बताई जाती हैं.

पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला कुर्बानी का त्यौहार ‘ईद-उल-अजहा’ ईश्वर के प्रति परम भक्ति का प्रतीक है. यह लोगों को अपनी भावनाओं को साझा करने एवं एक दूसरे का ध्यान रखने तथा जरूरतमंद एवं गरीब लागों के प्रति संवेदना प्रकट करने का अवसर प्रदान करता है.

कोटपूतली : मनाया जा रहा ईद- उल-अज़ाह पर्व, अदा की नमाज, मांगी अमन चैन की दुआ

कोटपूतली में ईद-उल-अजहा के अवसर पर ईदगाह के बाहर सजावटी सामान के बाजार भी सजे जहां लोगों ने घरेलू सामान की खरीदारी की व बच्चों को भी उनके मनपसंद की चीजें दिलाई। इस अवसर पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। कोटपूतली मुख्य ईदगाह के बाहर तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा, एएसपी विधाप्रकाश, डीवाईएसपी डॉ. संध्या यादव व थानाधिकारी सवाई सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर शहर के मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: योग दिवस : एलबीएस कॉलेज में खानापूर्ति, बैनर के साथ फोटो खिंचवाई और हो गया योग दिवस !
Next: कोटपूतली : कांसली में फायरिंग, दो घायल

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.