Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026

भीषण गर्मी के बीच पक्षियों एवं गौमाताओं की प्यास बुझाने के उद्देश्य से माता सुंदरी देवी सर्व समाज उत्थान समिति द्वारा “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 खातियों की ढाणी, गंगूपुरा स्थित शिवालय मंदिर परिसर में शनिवार को पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए तथा गौमाताओं के लिए पानी की टंकियां रखी गईं।

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

कार्यक्रम एनजीओ संरक्षक रमेश टीलावत, मंदिर पुजारी संतोष जांगिड़ एवं किशन लाल जांगिड़ के सान्निध्य में आयोजित हुआ। इस दौरान सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जीवों की सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

एनजीओ संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन लाल सैनी ने बताया कि भीषण गर्मी में पक्षियों और पशुओं को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर परिंडे लगाने एवं पानी की व्यवस्था करने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि बेजुबान जीवों को राहत मिल सके। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि लोग अपने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें। छोटे-छोटे प्रयास भी बेजुबान जीवों के लिए जीवनदान साबित हो सकते हैं।

इस अवसर पर सुंदरलाल जांगिड़, अमरलाल बाकोलिया, प्रकाश सेन, गौ भक्त इंद्राज यादव, हरिपाल मीणा गुरुजी, फौजी जगदीश सेन, मुकेश यादव, मन्नू जांगिड़, रामवतार जांगिड़, महेश कुमार, मुरारी लाल, रामकुमार, रवि सहित समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Related Stories

image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.