पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा जयपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेश बादलीवाल द्वारा मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका पालिका शहर निवासी एवं प्रागपुरा कस्बे से पूर्व सरपंच एलन स्वामी को कोटपूतली पूर्व मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

एलन स्वामी की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है। नवनियुक्त मंडल प्रभारी एलन स्वामी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से निर्वहन करेंगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का कार्य किया है और वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।


