कोटपूतली : कांसली में फायरिंग, दो घायल

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के कांसली में अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने गांव कांसली से किरतपुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर गांव की तीजावाली जोहड़ी किनारे ठंडा पी रहे 3 युवकों पर अचानक फायरिंग कर दी। जिसमें 2 घायल हो गए। ग्रामीण तीनों को लेकर कोटपूतली बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचे हैं।

कोटपूतली डीवाईएसपी डॉ. संध्या यादव ने बताया कि बीडीएम जिला अस्पताल में ग्रामीणों के द्वारा तीन युवकों को लाया गया है। जहां एक युवक का इलाज चल रहा है जबकि एक के पेट में गोली लगी है, जिसे जयपुर रेफर कर दिया है और तीसरा एकदम ठीक है, जिसके कोई चोट नहीं आई है। डीवाईएसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही क्षेत्र में नाकाबंदी करा दी है साथ ही अज्ञात बाइक सवार हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

कोटपूतली : कांसली में फायरिंग, दो घायल
कोटपूतली : कांसली में फायरिंग, दो घायल

आपको बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही सरूण्ड व कोटपूतली थाना इंचार्ज पुलिस जाब्ते के साथ अस्पताल पहुंचे व घायलों से जानकारी जुटाई, साथ ही डीवाईएसपी डॉ संध्या यादव ने घायलों के बताए अनुसार घटनास्थल व हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।