कोटपूतली :अपराधों व असामाजिक तत्वों की सूचना तुरन्त पुलिस को दें – एसएचओ सवाई सिंह

महिला सुरक्षा सखी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली । राजस्थान पुलिस द्वारा चलाये जा रहे महिला सुरक्षा सखी कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों की बैठक स्थानीय थाने में एसएचओ सवाई सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। एसएचओ ने कार्यकर्ताओं को महिला उत्पीडऩ व घरेलू हिंसा से सम्बंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि कस्बे से लेकर गाँव- ढ़ाणी में किसी भी प्रकार की संदिग्ध व गलत गतिविधियों, अपराध व असामाजिक तत्वों की सूचना तुरन्त नजदीकी पुलिस चौकी या थाने पर दें। गाँव- ढ़ाणी में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों, अनावश्यक रूप से परेशान करने वालों, बस स्टैण्ड के आसपास जेब तराशी, बाईक चोरी जैसी गतिविधियों पर भी नजर रखने की बात कही।


एसएचओ ने कहा कि ऐसे अपराधों में पुलिस का सहयोग करें। थानाधिकारी ने यातायात नियमों, राजकोट सिटीजन, साईबर क्राईम के बारे में भी बताया। उन्होंने गाँव- ढ़ाणी में होने वाले छोटे- मोटे विवादों को आपस में ही बैठकर समझाईश करने के बारे में निर्देशित किया व वर्षा के मौसम में जमीन जायदाद सम्बंधित विवादों के बारे में भी जानकारी दिये जाने की बात कही। बैठक में हैड कानि. शेरसिंह, समाजसेवी रवि शर्मा समेत रेणू कंवर, सुशीला देवी, ममता देवी, खामोश, सपना, आशा, शारदा, शीतल आदि स्वयं सेविकायें मौजूद रही।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।