Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • गजट की गफलत में कोटपूतली नगर पालिका सीट पर ‘ग़दर’
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

गजट की गफलत में कोटपूतली नगर पालिका सीट पर ‘ग़दर’

News Chakra December 14, 2020
Capture 2020-12-14 11.40.24

न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। विकास वर्मा। रविवार को कोटपुतली नगर पालिका बोर्ड के चुनाव परिणाम जारी होने के साथ ही सियासत दारों ने अपने-अपने समीकरण बिठाने शुरू कर दिए थे। लेकिन चुनाव परिणाम के बाद चुनाव आयोग द्वारा 20 अक्टूबर 2019 को जारी गजट नोटिफिकेशन को ध्यान से देखा गया तो कई सियासत दारों के पैरों तले जमीन खिसकती नजर आई।

आपको बता दें कि कोटपूतली नगर पालिका बोर्ड अध्यक्ष पद के लिए सीट महिला आरक्षित मानी जा रही थी। जबकि जारी गजट नोटिफिकेशन में यह सीट सामान्य है जिस पर कोई भी दावेदारी जता सकता है। राजनीति में मजबूत दमखम रखने वाले प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों से महज इसलिए महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा कि वे नगर पालिका बोर्ड अध्यक्ष सीट महिला आरक्षित मानकर चल रहे थे।

गजट की गफलत में कोटपूतली नगर पालिका सीट पर 'ग़दर'

मीडिया द्वारा रविवार को नोटिफिकेशन संबंधी समाचार जारी करने के साथ ही शहर की सियासत में हलचल तेज हो गई है। जहां एक तरफ महिला सीट आरक्षित मानकर चुनाव ना लड़ने वाले लोग रोष जता रहे हैं वहीं दूसरी तरफ निर्दलीय प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए होड़ सी मच गई है। अब निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना-अपना गठजोड़ बिठाने में जुट गए हैं। वैसे भी कोटपुतली नगरपालिका के 40 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस 8 – 8 सीट पर सिमट कर रह गई है और बाजी निर्दलीयों के हाथ में ही है। ऐसे में अब गजट नोटिफिकेशन की गफलत ने और पेच फंसा दिया है।

निर्वाचन अधिकारी सुनीता मीणा के मुताबिक कोटपुतली सीट ‘सामान्य’ सीट है यानी अनारक्षित सीट है, जिस पर महिला या पुरुष कोई भी चुनाव लड़ सकता है ।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: किसका बनेगा बोर्ड- पार्टियां बराबर पर, निर्दलियों का बोलबाला
Next: कोटपूतली नगर पालिका चुनाव: मतदाताओं के मत पर विश्वासघात ?

Related Stories

image_editor_output_image2113645018-17691592039664578522931771980581.jpg
  • Kotputli

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

Vikas Verma January 23, 2026 0
image_editor_output_image-1249797128-1768966930916988768595448421937.jpg
  • Kotputli

एडीजे सत्यप्रकाश को पितृ शोक। नहीं रहे समाजसेवी बाबूलाल सोनी

Vikas Verma January 21, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
January 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
« Dec    

You may have missed

image_editor_output_image2113645018-17691592039664578522931771980581.jpg
  • Kotputli

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

Vikas Verma January 23, 2026 0
image_editor_output_image1430679014-17691488792246729360843571200153.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का प्रागपुरा थाना सीआई भजनाराम की पहल से कायाकल्प

Rajesh Kumar Hadia January 23, 2026 0
image_editor_output_image787492759-17691481318811732661836566921497.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के विद्यालय में विकास के लिए भामाशाहों व स्टाफ की अनूठी पहल से 1.80 लाख जुटे

Rajesh Kumar Hadia January 23, 2026 0
image_editor_output_image-650660962-17690794119196504376361722933256.jpg
  • Top news

पावटा उपजिला अस्पताल में निःशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर, 137 मरीजों की जांच — 14 ऑपरेशन हेतु चयनित

Rajesh Kumar Hadia January 22, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.