न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कस्बे के राजकीय एलबीएस पीजी महाविधालय के मुख्य द्वार पर छात्रनेता दीपक गुर्जर के नेतृत्व में विधार्थियों ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रेश हादसे में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका रावत व 11 सैनिकों को दो मिनिट का मौन रखकर व मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
छात्रों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि जनरल विपिन रावत व अन्य सैनिकों का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान इंडियन डिफेंस एकेडमी के संचालक राकेश गुर्जर, राजेश रावत, अक्षय जांगिड़, अंकित कसाना, प्रमोद अलोरिया, सुभाष पहलवान, अजय, धोलाराम सिराधना, मनोज, अविनाश आदि छात्र मौजुद रहे।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।