कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले 154 पुलिसकर्मियों को पुलिस शहीद दिवस पर नमन

देश और समाज की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पुलिस शहीद दिवस श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। इस दौरान शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया गया। विशेष शोक परेड में पुलिस जवानों ने शस्त्र झुकाकर शहीदों को सलामी दी तथा दो मिनट का मौन रखकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले 154 पुलिसकर्मियों को पुलिस शहीद दिवस पर नमन
कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले 154 पुलिसकर्मियों को पुलिस शहीद दिवस पर नमन

कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह सहित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस को याद किया। इस अवसर पर एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए 154 पुलिस अधिकारियों और जवानों के नामों का सम्मानपूर्वक पठन किया गया।

कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले 154 पुलिसकर्मियों को पुलिस शहीद दिवस पर नमन
कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले 154 पुलिसकर्मियों को पुलिस शहीद दिवस पर नमन

एसपी सतवीर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि पुलिस बल का प्रत्येक जवान आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता है। कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए जवानों का सर्वोच्च बलिदान पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है। पुलिस विभाग शहीदों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले 154 पुलिसकर्मियों को पुलिस शहीद दिवस पर नमन
कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले 154 पुलिसकर्मियों को पुलिस शहीद दिवस पर नमन

उन्होंने कहा कि पुलिस शहीद दिवस हमें उन वीर जवानों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने जीवन की परवाह नहीं की। उनका साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगा।

कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले 154 पुलिसकर्मियों को पुलिस शहीद दिवस पर नमन
कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले 154 पुलिसकर्मियों को पुलिस शहीद दिवस पर नमन

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण भी किया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ शहीदों की स्मृति को संजोए रखने का संकल्प लिया।

कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले 154 पुलिसकर्मियों को पुलिस शहीद दिवस पर नमन
कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले 154 पुलिसकर्मियों को पुलिस शहीद दिवस पर नमन

इस अवसर पर एएसपी नाजिम अली खान, डीएसपी मदन लाल जैफ, साइबर थाना प्रभारी निर्मला पाण्डया, कोटपूतली थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित पुलिस निरीक्षक, पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस शहीद दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के अनुसार, 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के दुर्गम हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी घुसपैठियों से मुकाबला करते हुए भारतीय पुलिस बल के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर किए थे। उन्हीं वीर जवानों की शहादत की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है।

प्रदेशभर में भी पुलिस शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के साथ सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी के शहीद स्मारक पर मुख्य समारोह हुआ, जहां डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित त्रिमूर्ति सर्किल पुलिस स्मारक पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। विभिन्न पुलिस लाइन और कार्यालयों में स्वैच्छिक रक्तदान, साफ-सफाई तथा पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से शहीदों को याद किया गया।

Author

Leave a Comment