Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली : पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, फिर ट्रक के सामने कूदकर युवक ने दी जान
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली : पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, फिर ट्रक के सामने कूदकर युवक ने दी जान

News Chakra September 13, 2022
kmc_20220912_220210

मृतका के शरीर पर चाकू से गोदे जाने के निशान, पुलिस ने चाकू भी किया बरामद

न्यूज़ चक्र। पावटा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या की और उसके बाद नेशनल हाईवे पर जाकर ट्रक के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। युवक द्वारा खुदकुशी की पुष्टि युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर प्रागपुरा पुलिस ने की है। प्रागपुरा पुलिस के अनुसार एक युवक जिसकी उम्र 42 वर्ष बताई जा रही है, सोमवार दोपहर में पावटा स्टैंड के समीप एक ट्रक के सामने आ जाने से उसकी मृत्यु हो गई। युवक की पहचान विराटनगर के नवरंग पुरा निवासी मुंशी मीणा के रूप में हुई।

कोटपूतली : पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, फिर ट्रक के सामने कूदकर युवक ने दी जान
बीडीएम जिला अस्पताल में हुआ शवों का पोस्टमार्टम

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसके शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया और पहचान के लिए जेब चेक की तो उसकी जेब से सुसाइड नोट निकला। सुसाइड नोट देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। सुसाइड नोट में युवक के द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने की बात कही गई थी।

पुलिस के अनुसार युवक की पत्नी की हत्या चाकू से गोदकर की गई है। … अब पुलिस इस मामले की पूरी छानबीन कर रही है। जानकारी में सामने आया कि मृतका तीन बहने थी। छोटी बहन की भी कुछ साल पहले संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई थी, जिसका मामला विराटनगर थाने में दर्ज है।

कोटपूतली : पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, फिर ट्रक के सामने कूदकर युवक ने दी जान
महिला की हत्या के बाद घटनास्थल पर बिखरा पड़ा खून

प्रागपुरा थाना अधिकारी किरण सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम आज बीडीएम जिला अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सोंप दिए हैं व मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली : मोबाइल विवाद में युवक से मारपीट, मौत
Next: हाईवे पर हादसा : ट्रकों में आपसी भिड़ंत, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से ट्रक चालक को निकाला

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1002858776-17751457634644055512870009216405.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा व धार्मिक आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1038705063-1775145172553535747297689239674.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में स्कूल बस की चपेट में आया मासूम: 3 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-2051038346-17750708049238926607130583835428.jpg
  • Top news

पावटा स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, स्कूटी-टैबलेट व नगद प्रोत्साहन से बढ़ाया हौसला

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.