हाईवे पर हादसा : ट्रकों में आपसी भिड़ंत, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से ट्रक चालक को निकाला

कोटपूतली बीडीएम अस्पताल के ठीक सामने पुलिया पर हुआ हादसा

हाईवे पर हादसा : ट्रकों में आपसी भिड़ंत, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से ट्रक चालक को निकाला

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नेशनल हाईवे पर बीडीएम जिला अस्पताल के ठीक सामने बनी पुलिया पर आज सुबह एक के बाद एक तीन ट्रकों में आपसी भिड़ंत हो गई। धमाके के साथ हुए हादसे के बाद लोगों ने दौड़कर ट्रक चालकों को बाहर निकाला। वही एक ट्रक का चालक घायल होने के कारण केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची कोटपूतली थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर घायल चालक को बाहर निकाला व अस्पताल में भर्ती कराया। बीडीएम जिला अस्पताल से गंभीर घायल चालक को पुलिस के जवान के साथ जयपुर रेफर किया गया है।

हाईवे पर हादसा : ट्रकों में आपसी भिड़ंत, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से ट्रक चालक को निकाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक डम्पर ने पुलिया पर चढ़ते समय अचानक ब्रेक ले लिया। जिसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने डंपर में टक्कर मार दी, इसके बाद ट्रक के पीछे वाले दो ट्रक भी आगे वाले ट्रक से भिड़ गए। हादसे के बाद सबसे आगे ब्रेक लेने वाला डंपर मौके से फरार हो गया। जबकि पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक केबिन में फंस गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में एक ट्रक चालक के हल्की चोट आई थी, जिसे बीडीएम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वहीं एक चालक गंभीर घायल है, जिसे पुलिस के जवान के साथ जयपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने मशक्कत कर खुलवाया। पुलिस अब मामले की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल चालक की पहचान सुशील पुत्र सोनवीर यादव, उम्र 30 वर्ष निवासी, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। जिसे बीडीएम से जयपुर रेफर किया गया है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।