संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान

संविधान दिवस पर अंबेडकर छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर उसके आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम और महात्मा बुद्ध के विचारों के साथ सामाजिक समानता एवं शिक्षा की आवश्यकता पर चर्चा की।

संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान
संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिपाल जी गिरदावर रहे। विशिष्ट अतिथि सुरेश जी ने संविधान में दिए गए मूल अधिकारों के बारे में बताया। नेमीचंद जी ने सामाजिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। सत्येंद्र कुमार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ कौशल विकास और व्यवसाय से जुड़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने महात्मा बुद्ध के विचारों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान
संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान

एडवोकेट अशोक कुमार कुलदीप ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। उनके योगदान को याद करते हुए युवाओं को उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान
संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोकेश कुमार आर्य ने कहा कि संविधान दिवस और महापुरुषों की जयंतियां मनाना जरूरी है। इससे नई पीढ़ी को उनके संघर्षों, विचारों और समाज के प्रति योगदान को समझने का अवसर मिलता है। युवाओं को इन विचारों से प्रेरणा लेकर स्वयं में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए।

मंच संचालन कर रहे अनिल आजाद ने शेरो-शायरी के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने जातिवाद, छुआछूत, बेरोजगार युवाओं पर हो रहे अत्याचार और बाबा साहेब के संघर्षों का उल्लेख करते हुए सामाजिक विसंगतियों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल सिद्धांतों समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय को व्यवहार में उतारना ही संविधान के प्रति सच्चा सम्मान है।

Author

Leave a Comment