पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे

पावटा कस्बे में शनिवार सुबह पुलिस चौकी के समीप स्थित उच्च जलाशय टंकी पर एक युवक के पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। युवक पारिवारिक विवाद को लेकर कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहा था। सूचना मिलते ही प्रागपुरा थानाधिकारी भजनाराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया।

पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे
पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और पुलिसकर्मी मौके पर एकत्रित हो गए। युवक टंकी से नीचे उतरने को तैयार नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को भी घटनाक्रम की जानकारी दी गई। पुलिस की ओर से लगातार युवक से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया गया।

पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे
पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे

इसी दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नित्येन्द्र मानव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक से काफी देर तक बातचीत कर उसे शांत किया और अपनी समस्या का समाधान कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से कराने के लिए समझाया। वहीं थानाधिकारी भजनाराम ने भी युवक को उसकी शिकायत पर नियमानुसार उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। करीब दो घंटे तक चले समझाइश के दौर के बाद युवक नीचे उतरने के लिए राजी हुआ।

पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे
पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे

भजनाराम और नित्येन्द्र मानव की समझाइश तथा पुलिस की ओर से कार्रवाई के आश्वासन के बाद युवक सुरक्षित टंकी से नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरते ही पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। टंकी से नीचे उतरने के बाद युवक ने प्रागपुरा थाने में लिखित शिकायत देकर पड़ोसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे
पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे

शिकायत में आरोप लगाया गया कि वह शनिवार सुबह करीब 10 बजे रंग-पेंट की मजदूरी के लिए घर से बाहर गया था। उसके पीछे कुछ लोग उसके घर पहुंचे और उसकी मां तथा परिवार के साथ अभद्रता व मारपीट की। शिकायत में पत्नी के साथ मारपीट करने और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे
पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे

शिकायतकर्ता के अनुसार शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद संबंधित लोग वहां से चले गए। परिवार को धमकी दिए जाने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने अपनी नाबालिग बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे
पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे

आरोप है कि पड़ोस का एक युवक उसकी बेटियों का पीछा करता है और उन्हें परेशान व धमकाता है। पुलिस में शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने परिवार की सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे
पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पिता पैरालिसिस से पीड़ित हैं और वह स्वयं भी कैंसर से परेशान है। वह रंग-पेंट की मजदूरी कर अपने बुजुर्ग माता-पिता और परिवार का पालन-पोषण करता है। उसका कहना है कि पारिवारिक विवाद और कथित धमकियों से परेशान होकर उसने न्याय की मांग को लेकर यह कदम उठाया।

पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे
पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे

पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Author