Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • श्रीगंगानगर के राजकीय वाहनों की लॉग बुक में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं- राजस्थान स्टेट मोटर गैराज राज्य मंत्री
  • Kotputli
  • Rajasthan News

श्रीगंगानगर के राजकीय वाहनों की लॉग बुक में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं- राजस्थान स्टेट मोटर गैराज राज्य मंत्री

News Chakra March 9, 2021

न्यूज़ चक्र । राजस्थान स्टेट मोटर गैराज राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि श्रीगंगानगर के राजकीय वाहनों की लॉग बुक में चेकिंग के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई है।


यादव प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी वाहनों की वाहन चालक द्वारा लॉग बुक भरे जाने के उपरांत सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जाता है तथा समय-समय पर लॉग बुक की चेकिंग का कार्य भी सक्षम स्तर के निरीक्षण दलों द्वारा सम्पादित किया जाता है।


इससे पहले विधायक श्रीमती संतोष के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में यादव ने बताया कि विगत तीन वर्ष में जिला पूल, श्रीगंगानगर एवं जिले के समस्त विभागों के अधीन वाहनों की लॉगबुक की चेकिंग के समय किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई है।

उन्होंने बताया कि जिला पूल एवं जिला श्रीगंगानगर के सभी सरकारी वाहनों की लॉग बुक संधारित की जा रही है। संधारित लॉग बुक का सत्यापन उपयोगकर्ता द्वारा की गई यात्रा के आधार पर किया जाता है तथा समय-समय पर ऑडिट द्वारा चेकिंग की जाती है।

यादव ने बताया कि संबंधित अधिकारी को अपने क्षेत्राधिकार में राजकीय कार्य हेतु वाहन का उपयोग करने पर अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होती है। कार्य क्षेत्र से बाहर राजकीय कार्य हेतु जाने पर सक्षम अधिकारी की अनुमति आवश्यक है। विगत तीन वर्षो में सक्षम स्वीकृति के बिना किसी भी अधिकारी द्वारा राजकीय वाहन का उपयोग नहीं किया गया है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: विवाहिता ने पी लिया कीटनाशक, जयपुर रैफर
Next: पपला की जमानत के लिए वकील ने किया आवेदन, सुनवाई आज

Related Stories

img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image102192287-17710661246899000475256936373167.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन, 25 प्रकरणों का निस्तारण

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
image_editor_output_image1798677772-17725106389531410240421022588547.jpg
  • Top news

राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई

Rajesh Kumar Hadia March 3, 2026 0
image_editor_output_image1073776216-17723875014107073723682284127786.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर थाना परिसर में सीएलजी व शांति समिति की बैठक

Rajesh Kumar Hadia March 1, 2026 0
image_editor_output_image-1535259097-17723863758592128928891763647375.jpg
  • Top news

पावटा के श्री देव हॉस्पिटल में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, रामपुरा युवा टीम का सराहनीय योगदान

Rajesh Kumar Hadia March 1, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.