पपला की जमानत के लिए वकील ने किया आवेदन, सुनवाई आज

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। बहरोड़ के कुख्यात बदमाश विक्रम उर्फ पपला के वकील ने उसकी जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन किया है, इस पर सुनवाई बुधवार को होगी। पपला अजमेर की हाई सिक्योरिटी वाली जेल में बंद है। आपको बता दें कि कुख्यात गैंगेस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर की मंगलवार को बहरोड़ कोर्ट में वीडियाे कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई थी। कोर्ट ने उसे 22 मार्च को फिर पेश करने को कहा है।

आरोप है कि 6 सितम्बर 2019 को पपला गुर्जर को उसके साथी बदमाश बहरोड़ थाने का लॉकअप तोड़ भगा ले गए थे। थाने में एके 47 से गोलिंया बरसाई थी। उसके बाद पपला करीब डेढ़ साल फरार रहा। हाल में 28 जनवरी को पपला गुर्जर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद पपला करीब 18 दिन पुलिस रिमांड पर रहा। 15 फरवरी को पपला को अलवर से अजमेर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। उसके बाद पपला गुर्जर की अजमेर जेल से ही वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी जारी है।

इधर जानकारी के अनुसार पपला के वकील ने मंगलवार को को कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया है, जिस पर आज सुनवाई होनी है।

हमारी पत्रकारिता को सहयोग करें वेबसाइट पर प्रदर्शित विज्ञापनों पर क्लिक जरूर करें।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।