ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल योजनाओं के लिए 29 करोड़ 11 लाख रूपये प्रस्तावित, वित्तीय स्वीकृति का इंतजार

जल जीवन मिशन योजना के तहत विभाग ने भिजवाए सरकार को प्रस्ताव

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्टेट मोटर गैराज राज्यमंत्री व स्थानीय विधायक राजेन्द्र सिंह यादव द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। राज्यमंत्री यादव की अनुशंषा पर पीएचईडी विभाग द्वारा 15 गाँवों में 29 करोड़ 11 लाख 43 हजार रूपयों की पेयजल योजनाओं के प्रस्ताव जल जीवन मिशन योजना के तहत राज्य सरकार को भिजवाये गये है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी राज्यमंत्री यादव के निर्देश पर क्षेत्र में पेयजल की विकट समस्या को देखते हुए पीएचईडी विभाग ने कुल 28 करोड़ 61 लाख रूपयों की पेयजल योजनाओं के प्रस्ताव भिजवाये थे। अब दोनों ही प्रस्तावों की वित्तिय स्वीकृति जल्द जारी होने की उम्मीद है। राज्य मंत्री के निजी सचिव सतीश शर्मा ने बताया कि उक्त प्रस्तावों की तकनीकी स्वीकृति पूर्व में ही जारी हो चुकी है।

नवीन प्रस्तावों में ग्राम पंचायत फतेहपुरा खुर्द के लिए 1 करोड़ 54 लाख 62 हजार, बनेठी के लिए 3 करोड़ 44 लाख 53 हजार, खड़ब के लिए 3 करोड़ 28 लाख 62 हजार, जयसिंहपुरा के लिए 1 करोड़ 21 लाख 92 हजार, सुजातनगर के बीठलोदा के लिए 1 करोड़ 31 लाख 15 हजार, टसकोला के लिए 2 करोड़ 69 लाख 75 हजार, भैंसलाना के लिए 2 करोड़ 40 लाख 84 हजार, गोपालपुरा के लिए 2 करोड़ 15 लाख 75 हजार, फतेहपुरा कलां के लिए 1 करोड़ 53 लाख 38 हजार, रामसिंहपुरा के लिए 1 करोड़ 42 लाख 76 हजार, सरूण्ड के लिए 1 करोड़ 95 लाख 55 हजार, दांतिल के गुलाबगढ़ के लिए 75 लाख, पनियाला के लिए 3 करोड़ 32 लाख 85 हजार, बनेठी के रामनगर के लिए 89 लाख 70 हजार व चुरी के लिए 1 करोड़ 15 लाख 1 हजार रूपयों के प्रस्ताव भिजवाये गये है। इस प्रकार कुल 15 ग्राम पंचायतों के लिए विभिन्न पेयजल योजनाओं हेतु 29 करोड़ 11 लाख 43 हजार रूपयों के प्रस्ताव भिजवाये गये है।

सभी प्रस्तावों को वित्तिय स्वीकृति जारी होने पर अविलम्ब पेयजल योजनाओं का कार्य करवाया जा सकेगा। राज्यमंत्री यादव ने कहा कि उक्त राशि से गाँवों में उच्च व स्वच्छ जलाशय, ट्युबवैल, पानी की टंकी आदि का निर्माण होगा व नई पाईपलाईन बिछाई जायेगी। इस प्रकार लगभग सभी ग्राम पंचायतों के लिए पेयजल लाईनों के प्रस्ताव भिजवाये जा चुके है। निर्माण कार्य समाप्त होने पर आमजन को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत की विकट समस्या से भी निजात मिलेगी।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।