न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली कल्याणपुरा कट के समीप हाईवे पर ट्रॉले व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद कोटपूतली एएसपी रामकुमार कस्वा ने घायलों को कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल भिजवाया, जहां से तीनों को जयपुर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कोटपूतली के कल्याणपुरा कट पर बाइक व ट्रॉले में टक्कर हो गई। जिसमें कल्याणपुरा खुर्द निवासी रमेश पुत्र छंगाराम मीणा, राजेंद्र पुत्र सुगन चंद मीणा व दयाराम पुत्र गिगराज मीणा घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों की सहायता से कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया। बीडीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद घायलों को जयपुर रेफर किया गया है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।