न्यूज़ चक्र, पावटा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पावटा ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोच खानवाला की 140 वी जयंती का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आशीष कुमार मीणा ने बैंक के संस्थापक सर सोराबजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
कार्यक्रम में बैंक के स्टाफ आर डी जाट, सुभाष सक्करवाल, सतीश यादव, संजय वासन, सुरक्षाकर्मी शंकर गार्ड, राहुल सक्सेना, अशोक सक्सेना, सुरेश यादव रामस्वरूप जांगिड़, रमेश यादव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बैंक प्रबंधक ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पावटा शाखा कस्बे की सबसे पुरानी शाखा है और कस्बे के सबसे ज्यादा ग्राहक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। शाखा प्रबंधक आशीष कुमार मीणा ने बताया कि वर्तमान समय में शाखा में मात्र 12 और ₹330 में सालाना प्रीमियम पर ₹2 लाख रुपया का बीमा सुविधा देने का अभियान भी चला रखा है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।