Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • बच्चों के खुले स्कूल, जानिए कैसी रखें व्यवस्था
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

बच्चों के खुले स्कूल, जानिए कैसी रखें व्यवस्था

News Chakra September 1, 2021

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोरोना महामारी के कारण करीब 2 साल तक बच्चों को घर पर रहना पड़ा और इस दौरान उनकी पढ़ाई पर भी काफी प्रभाव पड़ा। हालांकि बीच- बीच में स्कूल खोलने पर चर्चा भी हुई लेकिन स्कूल पूरी तरह से खुल नहीं सके थे, लेकिन अब राज्य सरकार ने लगातार कम हो रहे कोरोना मामलों को देखते हुए बुधवार से स्कूलों को खोल दिया है, और नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों का अध्ययन कार्य शुरू हो गया है। लेकिन अब भी कोरोना वायरस का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है और विशेषज्ञ मानते हैं कि अभी भी सावधानियां बरतने की भी जरूरत है.

राज्य में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं को शुरू करने के साथ ही सभी विद्यालयों में सफाई व्यवस्था और सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा गया है. कक्षाओं की सभी खिडकियों को खोल दिया गया है बल्कि बैठने के लिए दूर- दूर टेबल- कुर्सियां लगायी गई हैं, ताकि बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया जा सके। स्कूलों में मास्क के साथ ही प्रवेश अनिवार्य किया गया है. अगर कोटपूतली की बात करें तो कोटपूतली के सरदार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल मनोरमा यादव ने बताया कि स्कूल में प्रवेश से लेकर क्लास में बैठने तक पूर्ण रूप से कोरोना गाइड लाइन की पालना करवाई जा रही है. प्रत्येक क्लास रूम में बच्चों के बीच 2 गज की दूरी का ध्यान रखा गया है वही स्कूल में प्रवेश के समय सैनिटाइजेशन का भी ध्यान रखा गया है. 

बच्चों को बताएं यह जरूरी बातें

कोरोना का असर सभी क्षेत्रों में पड़ा है और इससे बच्चों की शिक्षा काफी हद तक प्रभावित हुई है. हालांकि अब 1 सितंबर से राज्य सरकार ने नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल के दरवाजे खोल दिए हैं. इसलिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें. स्कूल से घर आने के बाद बच्चों के जूते बाहर ही रखें. बच्चों को यह भी बताएं कि कैसे बिना कुंडी को हाथ से छुए कोहनी से दरवाजा खोल सकते हैं. बच्चों को समझाएं कि जहां भीड़ या ज्यादा बच्चे हो वहां दूरी बनाकर रखें और क्लास में भी दूरी बनाकर ही बैठे. साथ ही पेरेंट्स भी है ध्यान रखें कि बच्चों के बैग में एक- दो मास्क अलग से रखें ताकि मास्क के गंदा होने पर बच्चे उन्हें बदल सके. इसके अलावा बच्चों के बैग में सैनिटाइजर भी रखे और बच्चों को बताएं कि उन्हें इसका इस्तेमाल किस तरह से करना है. इस प्रकार से छोटी-छोटी सावधानियां रखकर हम कोरोना की जंग को पूरी तरह से जीत सकते हैं. हमें अब यह कतई नहीं समझना चाहिए कि स्कूल खुल गए हैं तो कोरोना खत्म हो गया है, कोरोना के दिन प्रतिदिन घटते बढ़ते आंकड़े यह बता रहे हैं कि कोरोना का खतरा अभी बना हुआ है और इसीलिए हमें सावधानियां रखनी भी बेहद जरूरी है.

पेरेंट्स भी रखें इन बातों का ध्यान

बच्चों के साथ साथ हम भी इन बातों का विशेष ध्यान रखें कि जब भी बाहर से घर में प्रवेश करें तो एकदम से बच्चों को गोद में ना उठाएं. सबसे पहले अपने हाथों को साबुन से साफ करें या सैनिटाइज करें. याद रखें 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी..।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली आ रही प्राइवेट बस पलटी, सवारिया सुरक्षित
Next: Kotputli: कुएं में शव मिलने की सूचना, पुलिस पहुंची मौके पर

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-520392596-17755797068777561756780840358558.jpg
  • Top news

राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-984221887-17755789700666843287912571282050.jpg
  • Top news

पावटा राजस्व रिकॉर्ड विवाद पर रोष: बार एसोसिएशन का एक दिवसीय वर्क सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image949313308-17755775360922244212870036130197.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान की शुरुआत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.