Kotputli: कुएं में शव मिलने की सूचना, पुलिस पहुंची मौके पर

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के खेड़ा निहालपुरा गांव के समीप नई ढाणी में एक कुएं में युवक का शव होने की सूचना मिली है। सूचना पर मौके पर कोटपूतली पुलिस पहुंची है और कुएं से शव निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Kotputli: कुएं में शव मिलने की सूचना, पुलिस पहुंची मौके पर

कोटपूतली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक 7 दिन से लापता था। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय महेंद्र रावत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 7 दिन से युवक को अलग-अलग जगह पर तलाशा जा रहा था और आज गांव के लड़के जब यहां एक बाजरे के खेत की तरफ से गुजरे, तो सूखे कुएं में युवक की लाश दिखाई दी। जिसके बाद कोटपुतली पुलिस को सूचना दी गई और अब पुलिस की मौजूदगी में शव को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Kotputli: कुएं में शव मिलने की सूचना, पुलिस पहुंची मौके पर

सूचना पर पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना भी मौके पर पहुंचे हैं। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है लेकिन फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि यह हादसा है या हत्या।

( अपडेट समाचार रात 9:00 बजे https://youtube.com/c/NewsChakra पर )

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।