न्यूज़ चक्र कोटपूतली। कोटपूतली के बड़ाबास पावर हाउस से जुड़े तीन फीडर अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट के चलते ‘ठप्प’ हो गए हैं। जानकारी के अनुसार शहर की गंगा कॉलोनी, आईटीआई व नागाजी की गौर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को गत रात 2 बजे से विद्युत कटौती से जूझना पड़ रहा है।
कोटपूतली विद्युत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ाबास पावर हाउस से जुड़ी विद्युत लाइन में नागाजी गौर के समीप फाल्ट आया है। फाल्ट जांच के लिए जयपुर से मशीन बुलाई गई है, तब तक के लिए अस्थाई व्यवस्था करने में विद्युत विभाग के कर्मचारी जुटे हुए हैं।
इधर विद्युत व्यवस्था ठप्प हो जाने से लोगों के मोबाइल, फ्रीज, इनवर्टर- बैटरी व पानी की टंकियां रिक्त और चली है। लोगों को दूरदराज से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। विद्युत विभाग का कहना है कि फाल्ट ढूंढने व ठीक करने में अभी कितना समय लगेगा यह तय नहीं हैं।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।