कोरोना काल में नगरपालिका परिसर में ‘मजमा’, सोशल डिस्टेंस गई राशन लेने

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कहा जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर बहुत खतरनाक होगी और इससे बचने के लिए शहर में तमाम इंतजामात किए जा रहे हैं। लेकिन यह इंतजामात उस समय बेमानी साबित होते हैं जब खुद प्रशासन अपने सरकारी कार्यालय में भीड़ जुटा लेता है और सोशल डिस्टेंस की अवहेलना को बढ़ावा देता हुआ दिखाई देता है।

कोरोना काल में नगरपालिका परिसर में 'मजमा', सोशल डिस्टेंस गई राशन लेने

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने की कैसी तैयारी है इसका अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं कि कोटपूतली नगर पालिका परिसर में आज सुबह से ‘मजमा’ लगा हुआ है। जानकारी मिली है कि यहां सफाई कर्मियों और स्वच्छता सेनानियों का क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के द्वारा सम्मान होना है। लेकिन इस सम्मान समारोह से पूर्व की तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं जिसमें नगर पालिका अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा की मौजूदगी में किस तरह से सोशल डिस्टेंस की अवहेलना की जा रही है।

नगर पालिका कार्यालय परिसर में भीड़ जुटने की सूचना पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने जब नगर पालिका अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा को इस बाबत सूचित किया और सोशल डिस्टेंस की अवहेलना के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि मंत्री जी का प्रोग्राम है और हंस कर बात को टाल गए। लेकिन यह ‘हंसी’ शहर के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।

देखिए, सम्मान समारोह से पूर्व नगरपालिका परिसर में जुटी भीड़ की तस्वीरें…

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।