Kotputli: चोरों ने खंगाला घर, ले गए हजारों के गहने- जेवरात

IMG 20210608 WA0004

न्यूज चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के कूजोता ग्राम में चोरों ने देर रात एक मकान से हजारों रूपयों के गहने व अन्य सामान चुरा लिया। मामले की रिर्पोट सुबह सरूण्ड थाने में दी गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर सरूण्ड थाना पुलिस ने हालात का जायजा लिया, और चोरों का सुराग जुटाने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

IMG 20210608 WA0005
IMG 20210608 WA0006


सरूण्ड थाना प्रभारी सवाई सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना देर रात की बताई गई है। चोरों ने कूजोता गांव के सरकारी विद्यालय के पीछे बने एक मकान में लोहे के जंगले को चीरकर सेंधमारी की। घर में रखी सन्दुक व अलमारी में रखे कपड़ों व अन्य सामान को खंगाला और हजारों का सामान चोरी कर फरार हो गए। परिवारजनों ने बताया कि हजारों रूपए की गहने- जेवरात चोरी हुए हैं। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
देखें- तस्वीरें।

IMG 20210608 WA0007
IMG 20210608 WA0008
लोहे का जंगला काटकर मकान में की सेंधमारी
IMG 20210608 WA0003

    Discover more from News Chakra

    Subscribe to get the latest posts sent to your email.

    Categories:
    NEWS CHAKRA