न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नेशनल हाईवे पर पनियाला थाना पुलिस के चार जवान बाल- बाल बच गए। यहां तेज गति से आ रही एक राजस्थान रोडवेज की बस ने हाईवे किनारे खड़ी पनियाला थाना पुलिस की जीप को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि जीप में कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। सभी पुलिसकर्मी यहां हाईवे पर पलटे एक सीमेंट के ट्रोले को क्रेन की सहायता से हटवाने में जुटे हुए थे।
पनियाला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह सीमेंट से भरा एक मिनि ट्रोला यहां सोतानाला पुलिया के समीप बीच डिवाइडर पर पलट गया था। जिसे पनियाला थाना पुलिस के जवान क्रेन की सहायता से हटवा रहे थे। इसी दौरान राजस्थान रोडवेज की एक बस ने पुलिस जीप को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में जीप क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों का बचाव हो गया। हादसे के बाद एक बार तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, लेकिन सब कुछ सकुशल होने की सूचना पर सब ने राहत की सांस ली।

Note : अपडेट समाचारों के लिए वेबसाइट को सब्सक्राइब जरूर करें।
- पावटा उपजिला अस्पताल में BPHU लैब का शुभारंभ, अब 122 जांच सुविधाएं मिलेंगी स्थानीय स्तर पर
- कोटपूतली में भीषण जाम, 45 डिग्री तापमान में बेहाल हुए लोग
- बानसूर में किसान महापंचायत का प्रदर्शन, CM के नाम SDM को सौंपा 9 मांगों का ज्ञापन
- पावटा उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा, BPHU लैब का आज होगा लोकार्पण
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का शुभारंभ
