News Chakra

राज्य सरकार द्वारा नवगठित ग्राम पंचायत आसपुरा का सोमवार को बाबड़ी मंदिर स्थित सार्वजनिक भवन में विधिवत शुभारंभ किया गया। पंचायत समिति कोटपूतली के विकास अधिकारी के आदेश क्रमांक 106 दिनांक 02/02/26 की अनुपालना में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी मंदिर के महंत गोकुलदास महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमति धोली देवी की अध्यक्षता में फीता काटकर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के आसपुरा में ग्राम पंचायत का विधिवत शुभारंभ

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन यादव ने कहा कि नई पंचायत के गठन से आसपुरा क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिलेगी। अब योजनाओं का संचालन स्थानीय स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से होगा तथा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से एकजुट होकर पंचायत को मजबूत बनाने और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में सचिव अजय शर्मा, जयसिंह मास्टर, नरेन्द्र उर्फ झंडु यादव, जगन यादव, अरविंद यादव, राजपाल गुर्जर, घनश्याम स्वामी, रघुवीर मीणा, रविंद यादव, विकास यादव, रामसिंह निर्वाण, सतीश यादव, दिनेश यादव, आशीष यादव, रोहिताश, धर्मपाल जांगिड़, रामनिवास, महेंद्र कुमार, अर्जुन सामोता, रामवतार गुर्जर, लालचंद लंबरदार, धर्मपाल यादव, राकेश यादव, हवासिंह यादव, राजू, रघुवीर यादव, अशोक यादव, अमर सिंह, ओमहरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *