News Chakra

पावटा कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने व्रत रखकर शिवलिंग पर जल, दूध, दही, बेलपत्र, आक, धतूरा, पुष्प, बेर और गाजर अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की। वातावरण ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजता रहा।

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रागपुरा कस्बे के बाबा रामदेव मंदिर स्थित शिव मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। वहीं गोपीनाथ मंदिर, नागाजी मंदिर, गोपालदास मंदिर और नृसिंह मंदिर सहित अनेक मंदिरों में भगवान शिव को गाजर के हलवे का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

पावटा - प्रागपुरा महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

इसी प्रकार पावटा में आडे गैला हनुमान मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर, श्याम मंदिर, रानी सती माता मंदिर और मोदी मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में दिनभर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आकर्षक सजावट की गई। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर नजर आया।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *