News Chakra

पावटा कस्बे के घंटाघर चौक पर पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने एकत्रित होकर शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।

घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

इस अवसर पर कृष्ण कुमार ओला ने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान की बदौलत ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और सेना के पराक्रम से दुश्मन भी भयभीत रहता है। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय इतिहास में काले दिवस के रूप में अंकित है।

राशन विक्रेता कार्यकारिणी ब्लॉक पावटा अध्यक्ष कृष्ण कुमार जाट ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे पश्चिमी संस्कृति की अंधी दौड़ से दूर रहें। वैलेंटाइन डे मनाने के बजाय माता-पिता की सेवा और राष्ट्रभक्ति को प्राथमिकता दें तथा देश के लिए समर्पण की भावना रखें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार ओला, चंद्रमोहन सैन, दामोदर शर्मा, नरेंद्र गौड़, दीपक शर्मा, योगेश जागीरदार, बालकृष्ण योगी, बलदेव सिंह अग्रवाल, समाज कोषाध्यक्ष अमित पंसारी, महामंत्री यतीश बंसल, रामशरण बोहरा, पत्रकार राहुल बोहरा और नेतराम कुमावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *