कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले की बरसी के अवसर पर शनिवार को निकटवर्ती ग्राम सुन्दरपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता रवि कसाना की पहल पर किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शहीद रामसिंह कसाना तथा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण और त्याग को नमन किया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका त्याग और साहस देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

पुलवामा हमले की बरसी पर सुन्दरपुरा में 101 यूनिट रक्तदान, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 101 यूनिट रक्तदान किया। शिविर संयोजक रवि कसाना और लक्खा पहलवान ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि यादराम कसाना, विक्रम कसाना, सोम कसाना, गोपाल सोनी, कप्तान, अभिषेक सैन, राज कसाना, रॉकी, प्रदीप, कुलदीप, राहुल, बलवीर आर्य, अजय गुर्जर, बबलू, राजू, अंकित, राधे और संजय सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, ग्रामीण तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Author