News Chakra

पावटा उपखंड के प्रागपुरा थाना क्षेत्र में आगामी महाशिवरात्रि और होली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधिमंडल के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य फोकस पावटा कस्बे में लगातार बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था, जाम की समस्या और त्योहारों के दौरान संभावित भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीति रहा।

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

प्रतिनिधिमंडल ने पावटा बाजार में अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे खड़े वाहनों और हाईवे पर लगने वाली लंबी ट्रैफिक कतारों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। विशेष रूप से हाइवे की टसकौला-भौनावास पुलिया के नीचे भारी वाहनों के ठहराव और अनियंत्रित आवागमन से दुर्घटना की आशंका पर ध्यान आकर्षित किया गया।

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

बैठक में सुझाव दिया गया कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, प्रमुख चौराहों पर यातायात नियंत्रण, अस्थायी पार्किंग व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा के शहरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग रखी गई।

प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

थाना प्रभारी भजनाराम ने स्पष्ट किया कि महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्वों पर कानून-व्यवस्था एवं ट्रैफिक नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना लागू की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सकें।

बैठक में एडवोकेट देवांश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रामसिंह खारवाल, लक्ष्मीनारायण कुमावत, कंवर सिंह, महेश कुमार, रितेश कुमार, पंकज यादव सहित थाना स्टाफ के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने मिलकर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और भाईचारे का संदेश देने का संकल्प लिया।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *