Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Mohammed Shami World Cup 2023 | मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, जहीर खान-हरभजन सिंह को पीछे…
  • SPORTS

Mohammed Shami World Cup 2023 | मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, जहीर खान-हरभजन सिंह को पीछे…

News Chakra November 2, 2023
Mohammed-Shami-World-Cup-2023-मोहम्मद-शमी-ने-वर्ल्ड.webp

IND vs SL Mohammed Shami equals Zaheer Khan in taking wickets in the World Cup

मोहम्मद शमी (PIC Credit: X)

Loading

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ विश्व कप (World Cup 2023) में श्रीलंका (IND vs SL) बेहद ही कमजोर नज़र आई। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेने वाली श्रीलंका की टीम ने गेंदबाजी में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। उसके बाद अब 358 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम की हालत पूरी तरह ख़राब हो गई है। 14 ओवर में 36 रन पर ही टीम अपने 8 विकेट खो चुकी है। इसी के साथ भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) को पीछे छोड़ दिया है। 

वनडे विश्व कप में शमी के नाम अब 45 विकेट हो गए हैं। उन्होंने जहीर खान के 44 विकेट को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने जवागल श्रीनाथ को भी पीछे छोड़ आगे निकल गए हैं, जिनके नाम भी 44 विकेट हैं। श्रीलंका के खिलाफ अब तक उन्होंने पांच विकेट अपने नाम कर लिए हैं। ऐसा करके उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में 45 विकेट पूरे कर लिए हैं।  

MOHAMMED SHAMI HAS TAKEN MOST WICKETS FOR INDIA IN WORLD CUP HISTORY….!!!! pic.twitter.com/yoIcEdK1hq

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 2, 2023

वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

  • 45 – मोहम्मद शमी*
  • 44- जहीर खान
  • 44 – जवागल श्रीनाथ
  • 33-जसप्रीत बुमरा
  • 31 – अनिल कुंबले

यह भी पढ़ें

इसके अलावा शमी सबसे ज्यादा बार एक मुकाबले में 5 विकेट हासिल करने के मामले में हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। हरभजन ने भारत के लिए 3 बार यह कारनामा किया था, उनके अलावा जवागल श्रीनाथ ने भी 3 बार ऐसा किया था। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ शमी ने 5 विकेट लेकर सबसे ज्यादा बार भारत के लिए पांच विकेट लिया है।

Mohammed Shami continues his unreal #CWC23 run with yet another five-wicket haul ⚡@mastercardindia Milestones 🏏#INDvSL pic.twitter.com/DPwu9vn6Xi

— ICC (@ICC) November 2, 2023

भारत के लिए सर्वाधिक वनडे पांच विकेट

  • 4 – मोहम्मद शमी
  • 3- जवागल श्रीनाथ
  • 3 – हरभजन सिंह

इसके अलावा शमी ने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 5 बार विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिशेल स्टार्क की भी बराबरी कर ली है। 

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 5-फेर

  • 3-मिशेल स्टार्क
  • 3 – मोहम्मद शमी*

ऐसा रहा मुकाबला 

टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 358 रन का टारगेट रखा है। लेकिन श्रीलंका की शुरुआत काफी ख़राब रही। श्रीलंका ने पहले ही गेंद पर अपने सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को खो दिया, उन्हने बुमराह ने आउट किया। उसके बाद मानों विकेट गिरने का सिलसिला रुका ही नहीं। श्रीलंका की पूरी टीम 55 रन पर ही सिमट गई और भारत ने 302 रन से जीत दर्ज की।

इस मैच में मोहम्मद शमी ने पंजा खोला, जबकि सिराज ने अपने नाम 3 विकेट किए। इसके अलावा बुमराह ने 1 विकेट झटके और रविंद्र जडेजा ने भी 1 विकेट चटकाए। भारत ने इस जीत के साथ ही इस विश्व कप में लगातार अपनी सातवी जीत दर्ज कर ली है।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Shreyas Iyer Longest Six | श्रेयस अय्यर ने जड़ा विश्व कप का सबसे लंबा छक्का, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक…
Next: 5 वर्षो से फरार स्थाई वारन्टी सहित एक गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1873423058-17751511584133103019815004083371.jpg
  • Top news

बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1891197557-17751501592154963689124730064926.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image2029245825-17751468784562654237356345630346.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1002858776-17751457634644055512870009216405.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा व धार्मिक आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.