Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Virat Kohli 49th Century | ‘यह सपने के साकार होने जैसा…’, तेंदुलकर के शतकों की बराबरी करने के बाद को…
  • SPORTS

Virat Kohli 49th Century | ‘यह सपने के साकार होने जैसा…’, तेंदुलकर के शतकों की बराबरी करने के बाद को…

News Chakra November 5, 2023
Virat-Kohli-49th-Century-यह-सपने-के-साकार-होने.webp

IND vs SA Virat Kohli 49th Century Sachin Tendulkar

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर (PIC Credit: ICC X)

Loading

कोलकाता: विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार को कहा कि अपने 35वें जन्मदिन पर 49वां एकदिवसीय शतक बनाकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बराबरी करना सपनों के सच होने जैसा है और उन्होंने इस लम्हे के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया। तेंदुलकर के 50 ओवर के क्रिकेट में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतकों का रिकॉर्ड बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के एक दशक बाद कोहली ने एक और शानदार पारी के साथ इस महान बल्लेबाज की बराबरी कर ली।

कोहली ने 121 गेंद में 10 चौकों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए जिससे भारत ने ईडन गार्डन की धीमी पिच पर पांच विकेट पर 326 रन का स्कोर खड़ा किया। श्रेयस अय्यर ने 77 जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 24 गेंदों में 40 रन बनाए। कोहली ने भारत की पारी खत्म होने के बाद आधिकारिक प्रसारणकर्ता से कहा, ‘‘भारत के लिए खेलने का हर अवसर बड़ा है, अपने जन्मदिन पर शतक जड़ा पाना सपना साकार होने की तरह है। भगवान का आभारी हूं कि मुझे यह लम्हा मिला।‘‘

Greatness meets greatness 🤝

No. 49 for King Kohli 👑#CWC23 #INDvSA pic.twitter.com/rA65nkMGXx

— ICC (@ICC) November 5, 2023

तेंदुलकर ने तुरंत कोहली को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और कामना की कि वह ‘अगले कुछ दिनों’ में विश्व रिकॉर्ड 50वां एकदिवसीय शतक बनाएं। तेंदुलकर ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) में लिखा, ‘‘शानदार खेल दिखाया विराट। इसी साल की शुरुआत में मुझे 49 से 50 (वर्ष) का होने में 365 दिन लगे। उम्मीद करता हूं कि आप 49 से 50 (शतक) तक पहुंचोगे और अगले कुछ दिनों में मेरा रिकॉर्ड तोड़ोगे। बधाई हो।” ईडन गार्डन्स की पिच के धीमी होने के कारण भारत की रन गति में कुछ गिरावट भी आई। कोहली ने इस बीच एक छोर संभाले रखा जबकि दूसरे छोर पर बल्लेबाजों ने बड़े शॉट खेलने का प्रयास किया।

पारी के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, ‘‘यह एक ऐसा विकेट था जिस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। हमें शानदार शुरुआत मिली। जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो मेरा काम था कि मैं लय बरकरार रखूं। लेकिन दस ओवर के बाद गेंद टर्न करने लगी और विकेट धीमा हो गया।” उन्होंने कहा, ‘‘सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मेरी भूमिका अंत तक बल्लेबाजी करने की थी और मैंने यही किया है। श्रेयस ने भी अच्छी शॉट लगाने शुरू किए। हम नहीं सोच रहे थे कि हम 326 रन तक पहुंचेंगे, लेकिन ऐसा तब होता है जब आप अंत जाते हो।”

यह भी पढ़ें

कोहली ने कहा कि एशिया कप से पहले प्रशिक्षण सत्र में काफी समय बिताना उनके और अय्यर के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ जिन्होंने रविवार को तीसरे विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी की।  उन्होंन कहा, ‘‘श्रेयस और मैंने एशिया कप से पहले बहुत सारे अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और हमेशा तीसरे और चौथे नंबर पर एक साथ बल्लेबाजी की। हम दोनों स्पिनरों के खिलाफ सहज हैं। हम दोनों स्पिनरों के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करने में सहज हैं, खराब गेंदों पर शॉट खेलने का श्रेय उन्हें जाता है।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Virat Kohli 49th Century | जन्मदिन पर विराट कोहली ने की सचिन तेंदुलकर की बराबरी, ODI में जड़ा 49वां श…
Next: Women’s Asian Champions Trophy 2023 | भारत की बेटियों का कारनामा, जापान को 4-0 से हराकर जीता ‘महिला …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1405401543-17701933577417069950840646971889.jpg
  • Top news

पावटा शहरी क्षेत्र में 150 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरे गौवंश की मौत, प्रशासन से खुले कुओं को बंद कराने की मांग

Rajesh Kumar Hadia February 4, 2026 0
image_editor_output_image1909726217-17701762674343514467446221523772.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ : खेल सामग्री खरीद मामले में पूर्व विधायक बलजीत यादव को ED ने हिरासत में लिया

Rajesh Kumar Hadia February 4, 2026 0
image_editor_output_image-273111325-17701454107825893069517461071766.jpg
  • Top news

कोटपुतली में सचिन पायलट का गर्मजोशी से स्वागत, कार्यकर्ताओं से लिया हालचाल

Rajesh Kumar Hadia February 4, 2026 0
image_editor_output_image-1277770859-17701443690122980876485657885595.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के नंगे पैर यात्री दीप सिंह शेखावत का अनोखा अभियान, शादी-ब्याह में पौधारोपण कर दे रहे जल-पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Rajesh Kumar Hadia February 4, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.