Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs AUS 3rd T20 | भारत के खिलाफ आज के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया करेगा टीम में बदलाव, सीरीज बचाने की…
  • SPORTS

IND vs AUS 3rd T20 | भारत के खिलाफ आज के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया करेगा टीम में बदलाव, सीरीज बचाने की…

News Chakra November 28, 2023
IND-vs-AUS-3rd-T20-भारत-के-खिलाफ-आज.webp

IND vs AUS 3rd T20 Australia Team

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (PIC Credit: X)

Loading

गुवाहाटी: भारत में इस समय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला (IND vs AUS T20 Series) में खेल रही आस्ट्रेलियाई टीम के करीब आधे सदस्य यहां तीसरे मैच के बाद स्वदेश लौट जायेंगे और विश्व कप (World Cup 2023) विजेता टीम के केवल ट्रेविस हेड (Travis Head) ही ऐसे खिलाड़ी होंगे जो बचे हुए दो मुकाबलों के लिए रूके रहेंगे। भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रहा है। मंगलवार (IND vs AUS 3rd T20) के मैच के बाद चौथा टी20 एक दिसंबर को रायपुर में और पांचवां मुकाबला तीन दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जायेगा। 

आस्ट्रेलिया की वनडे विश्व कप टीम के सात सदस्य 19 नवंबर को फाइनल के बाद भारत में ही रूक गये थे। लेकिन इन सात में से छह खिलाड़ी रायपुर और बेंगलुरु में होने वाले मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। वनडे विश्व कप में 23 विकेट लेकर एक चरण में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले मुथैया मुरलीधरन की बराबरी करने वाले एडम जम्पा पहले ही स्वदेश रवाना हो चुके हैं और उनके साथ स्टीव स्मिथ भी जा चुके हैं।  

यह भी पढ़ें

ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंगलिस और सीन एबोट चार अन्य खिलाड़ियों को गुवाहाटी में मंगलवार को मैच के बाद आस्ट्रेलिया लौटना है। विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप और ‘बिग हिटर’ बेन मैकडरमोट पहले ही आस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ चुके हैं और मंगलवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए उपलब्ध हैं। बेन ड्वारशुईस और स्पिनर क्रिस ग्रीन चौथे मैच से पहले रायपुर में टीम से जुड़ेंगे। 

आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है…

मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, टिम डेविड, बेन ड्वारशुईस, नाथन एलिस, क्रिस ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, बेन मैकडरमोट, जोश फिलिप, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, केन रिचर्डसन। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Syed Modi India International 2023 | योगी आदित्यनाथ ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 …
Next: IND Vs AUS 3rdT20I | ग्लेन मैक्सवेल का शतक पड़ा गायकवाड़ पर भारी, आस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर जीता …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1838560195-1771084564318980578357643721803.jpg
  • Top news

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.