Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs SA Series | दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए आज होगी टीम इंडिया की घोषणा, टी20 की कप्तानी…
  • SPORTS

IND vs SA Series | दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए आज होगी टीम इंडिया की घोषणा, टी20 की कप्तानी…

News Chakra November 30, 2023
IND-vs-SA-Series-दक्षिण-अफ्रीका-के-खिलाफ-सीरीज.webp

Team India for south africa tour

भारतीय टीम (PIC Credit: Social Media)

Loading

नई दिल्ली: भारत (India) की मेजबानी में फिलहाल टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS T20 Series) के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के बाद भारत को साउथ अफ्रीका (India tour of South Africa) दौरे के लिए जाना है। जहां दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट के मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में आज टीम इंडिया (Team India Squad Against SA) के स्क्वाड की घोषणा हो जाएगी। इस दौरान सबसे ज्यादा नजर इस बात पर होगी कि टीम इंडिया की कमान टी20 फॉर्मेट (T20 Indian Captain) में कौन संभालेगा।

दरअसल, 2024 में टी20 वर्ल्ड कप होना है, जिससे पहले भारत के महज़ 8 टी20 मैच ही बचे हैं। ऐसे में अब टीम की कमान किसके हाथ में रहेगी यह बड़ा सवाल बन गया है। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 और वनडे क्रिकेट खेलने से मना कर दिया है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए गुरुवार को तीनों फॉर्मेट की टीम की घोषणा करने वाले हैं। 

India likely to pick a full strength squad for the Test series against South Africa. Team will be picked today. (Indian Express). pic.twitter.com/Q2chunHaZv

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 30, 2023

आज बीसीसीआई सचिव जय शाह और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की दिल्ली में मुलाकात होने वाली है। जहां तीनों प्रारूप की टीम के अलावा अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर भी चर्चा होगी। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का कप्तान कौन बनेगा यह सबसे बड़ा विषय रहेगा। वहीं टी20 के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में बीसीसीआई के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती होगी कि अगर रोहित शर्मा टी20 नहीं खेलेंगे तो उनकी जगह किसे कप्तान बनाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें

इसके अलावा केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की टेस्ट टीम में वापसी को लेकर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को जगह मिलने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है। टीम इंडिया बॉलिंग यूनिट में भी कई बदलाव हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह टेस्ट टीम में शामिल हो सकते हैं, उनके साथ मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को भी जगह मिलने की उम्मीद है। रवींद्र जडेजा को बतौर ऑलराउंडर टीम में आ सकते हैं।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: रविन्द्र ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Next: MS Dhoni- Mercedes-AMG G63 | क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी लग्जरी SUV, करोड़ों में है कीमत!

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1838560195-1771084564318980578357643721803.jpg
  • Top news

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.