Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs AUS 4th T20 | दीपक चाहर की हुई टीम में वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतना चाहेगा भारत
  • SPORTS

IND vs AUS 4th T20 | दीपक चाहर की हुई टीम में वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतना चाहेगा भारत

News Chakra November 30, 2023
IND-vs-AUS-4th-T20-दीपक-चाहर-की-हुई.webp

Deepak Chahar IND vs AUS 4th T20

दीपक चाहर (PIC Credit: X)

Loading

रायपुर: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को यहां चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच (IND vs AUS 4th T20) में उतरेगी तो ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए युवा गेंदबाज डैथ ओवरों में बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेंगे। तीसरे मैच में भारत के दूसरे दर्जे के गेंदबाज (Team India) आखिरी दो ओवरों में 43 रन बनाने से भी ऑस्ट्रेलिया को रोक नहीं सके। ऑस्ट्रेलिया ने 223 रन का विशाल लक्ष्य हासिल करके मैच जीता। प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने चार ओवरों में 68 और आखिरी ओवर में 21 रन दे डाले। 

दीपक चाहर की टीम में वापसी हुई है और वह नयी गेंद से उपयोगी साबित हो सकते हैं। वहीं एक मैच के ब्रेक के बाद डैथ ओवरों के विशेषज्ञ मुकेश कुमार भी टीम में लौटे हैं। प्रसिद्ध और आवेश खान के पास विविधता और नयेपन का अभाव दिखा । दोनों ने 130 या 140 की रफ्तार से गेंदबाजी की लेकिन गेंद की लैंग्थ में विविधता नहीं ला सके जिससे बल्लेबाज के लिये उसे भांपना आसान हो गया। इसके अलावा दोनों प्रभावी यॉर्कर डालने में भी नाकाम रहे।   

बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर की वापसी के मायने हैं कि तिलक वर्मा को बाहर रहना पड़ सकता है चूंकि यशस्वी जायसवाल, रूतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार यादव और फिनिशर रिंकू सिंह का चयन तो तय है। भारतीय टीम मैक्सवेल की कमी का फायदा उठाने की कोशिश करेगी जिन्होंने अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा मैच जिताया था। उन्होंने 48 गेंद में 104 रन की नाबाद पारी खेली थी। स्टीव स्मिथ और एडम जम्पा भी स्वदेश लौट चुके हैं चूंकि वे विश्व कप टीम में भी थे और भारत में प्रवास काफी लंबा हो गया था। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप से पहले कार्यभार प्रबंधन और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए अपने कई शीर्ष खिलाड़ियों को इस श्रृंखला से फारिग कर दिया है। अब भारतीय गेंदबाजों के सामने टिम डेविड, जोश फिलीप और बेन मैकडरमोट की चुनौती होगी जो पिछले पांच छह सप्ताह में सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके अलावा विश्व कप फाइनल में यादगार पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड और अनुभवी कप्तान मैथ्यू वेड भी टीम में हैं।   

गुवाहाटी की तरह यहां भी ओस की भूमिका अहम होगी और टॉस जीतने वाला कप्तान लक्ष्य का पीछा करना चाहेगा। इससे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को दूसरी पारी में गीली गेंद से जूझना होगा। भारत के युवा बल्लेबाजों यशस्वी, ईशान किशन, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जरूरत के समय अच्छी पारियां खेली हैं। रूतुराज गायकवाड़ ने तीसरे मैच में 57 गेंद में 123 रन बनाये।   

टीमें: 

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, जोश फिलीप, केन रिचर्डसन, बेन ड्वारशुइस, क्रिस ग्रीन, बेन मैकडरमोट।

समय: मैच शाम सात बजे शुरू होगा। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: PV Sindhu | बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने डाला वोट, तस्वीर शेयर कर लोगों से की खास अपील
Next: IND vs SA Test Series | साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा, रहाणे-पुजार…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1873423058-17751511584133103019815004083371.jpg
  • Top news

बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1891197557-17751501592154963689124730064926.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image2029245825-17751468784562654237356345630346.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1002858776-17751457634644055512870009216405.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा व धार्मिक आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.