Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • India vs South Africa T20 Series | T-20 में दक्षिण अफ्रीका पर भारी रही है टीम इंडिया, क्या आप जानते …
  • SPORTS

India vs South Africa T20 Series | T-20 में दक्षिण अफ्रीका पर भारी रही है टीम इंडिया, क्या आप जानते …

News Chakra December 10, 2023
India-vs-South-Africa-T20-Series-T-20-में-दक्षिण.webp

Suryakumar Yadav and Markram

Loading

डरबन. भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम 10 दिसंबर को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम क्रिकेट ग्राउंड में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। जहां युवा खिलाड़ियों से भरी भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी टीम को टक्कर देगी। भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका में टी-20 रिकॉर्ड काफी अच्छा है।

आइए एक नजर डालते हैं टी-20 सीरीज में IND vs SA के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स पर..

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड

T20 के मैचों के हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर बढ़त बना रखी है। दोनों टीमों ने 16 साल के टी20 मैचों के सफर में अब तक 24 मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें भारत ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को केवल 10 मैचों में जीत मिली है। इसलिए भारत की जीत-हार का रिकॉर्ड 13-10 है, जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका था।

कुल खेले गये मैच- 24

भारत ने जीते मैच- 13

दक्षिण अफ्रीका ने जीते मैच- 10

नो रिजल्ट- 1

भारत की जीत का प्रतिशत-  54.17%

दक्षिण अफ़्रीका की जीत का प्रतिशत-  41.67%

यह भी पढ़ें

टी20 सीरीज का रिकॉर्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला मैच 2006 में जोहान्सबर्ग में खेला था, जिसे भारत ने 6 विकेट से जीता था। इसके बाद दोनों देशों ने कुल 8 सीरीज खेली हैं, जिनमें से चार में भारत को जीत मिली है। पिछली सीरीज भी भारत ने 2-1 से जीती थी।

सीरीज़                होस्ट देश कुल मैचपरिणाम
2006-2007 दक्षिण अफ़्रीका1भारत 1-0 से जीता
2010-2011      दक्षिण अफ्रीका1भारत 1-0 से जीता
2011-2012  दक्षिण अफ्रीका1दक्षिण अफ्रीका 1-0 से जीता
2015-2016भारत3दक्षिण अफ्रीका 2-0 से जीता
2017-2018दक्षिण अफ्रीका3भारत 2-1 से जीता
2019-2020                     भारत31-1 से ड्रा
2022भारत52-2 से ड्रा
2022-2023                 भारत3भारत 2-1 से जीता

दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के लिए भारत की टी20 टीम में यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर को शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम में एडेन मार्करम (कप्तान), बार्टमैन, ब्रीट्ज़के, एन. बर्गर, कोएट्ज़ी, डोनोवन, हेंड्रिक्स, जानसन, क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, स्टब्स, लिजाड विलियम्स शामिल हैं।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: WPL Auction | WPL नीलामी में खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश, ‘अनकैप्ड’ काशवी गौतम और अनाबेल सदरलैंड रही…
Next: IND vs SA 1st T20 | साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज डरबन में भिड़ेगी टीम इंडिया, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1827226112-17762743612466970764883869301376.jpg
  • Top news

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर ‘ऑपरेशन एंटी-वेनम 2.0’ पोस्टर का विमोचन, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

Rajesh Kumar Hadia April 15, 2026
image_editor_output_image1236383248-1776226483646121507241942655722.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, शिक्षा और सामाजिक समानता पर दिया जोर

Rajesh Kumar Hadia April 15, 2026
image_editor_output_image-304000210-17760954833446401596784942958398.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ठेका प्रथा के विरोध में सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

Rajesh Kumar Hadia April 13, 2026
image_editor_output_image328398467-17760933152662463286542080263854.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने जेजेएम घोटाले सहित जनसमस्याओं पर सरकार को घेरा

Rajesh Kumar Hadia April 13, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.