Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs SA 2nd T20 | साउथ अफ्रीका से आठ सालों में एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी भारतीय टीम, ऐसा है रिकॉर…
  • SPORTS

IND vs SA 2nd T20 | साउथ अफ्रीका से आठ सालों में एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी भारतीय टीम, ऐसा है रिकॉर…

News Chakra December 12, 2023
IND-vs-SA-2nd-T20-साउथ-अफ्रीका-से-आठ.webp

IND vs SA 2nd T20

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 (PIC Credit: X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज यानी 12 दिसंबर को दूसरा (IND vs SA 2nd T20) मुकाबला खेला जाना है। यह मैच रात 8:30 बजे गकेबेरहा शहर के ‘सेंट जॉर्ज पॉर्क’ (‘St George’s Park’ of Gqeberha City) में खेला जाना है। टी20 सीरीज में भारत (Team India) का दबदबा रहा है। साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ टीम इंडिया 8 साल से अब तक एक भी टी20 सीरीज (IND vs SA T20 Series) नहीं हारी है, ऐसे में यह सीरीज भी टीम इंडिया जरूर जीतना चाहेगी। 

भारत के खिलाफ आठ सालों से एक भी टी20 सीरीज नहीं जीत पाया साउथ अफ्रीका 

दरअसल, भारतीय टीम हमेशा से टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका पर हावी रही है। 8 सालों में एक भी बार अफ़्रीकी टीम टी20 सीरीज भारत के खिलाफ जीत नहीं पाई है। इस दौरान चार सीरीज खेली गए है, जिसमें से दो सीरीज में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि दो सीरीज ड्रा रही है। ऐसे में देखा जाए तो टीम इंडिया काफी मजबूत नज़र आ रही है। लेकिन, साउथ अफ्रीका में हो रहे इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है। ऐसे में अब टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। 

यह भी पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका में टी20 रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर उसी के खिलाफ कुल सात टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें से टीम इंडिया ने पांच मैच जीते और दो मैच हारे हैं। यानी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया उसी की सरज़मीं पर हावी है। 

ऐसी हो सकती दोनों टीमों की प्लेइंग-11

टीम इंडिया: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़/शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंडरिक्स, मैथ्यू ब्रीटज्के, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनोवन फेरिएरा, मार्को यान्सन/ आंदिले फेहलुख्वायो, केशव महाराज, जेराल्ड कोएत्जी, नांद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs SA 2nd T20 | आज खेला जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, जानें किसके लिए मददगा…
Next: Akshay Kumar Cricket Team | अक्षय कुमार ने खरीदी क्रिकेट टीम, खिलाड़ी कुमार ने बताया ‘गर्व का पल’

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.