News Chakra

IPL 2024 Auction 333 %E0%A4%96%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82 %E0%A4%AA%E0%A4%B0 %E0%A4%B2%E0%A4%97%E0%A5%87%E0%A4%97%E0%A5%80 %E0%A4%AC%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A5%80 %E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A5%80


IPL 2024 Auction Dubai
आईपीएल 2024 ऑक्शन (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए 19 दिसंबर मंगलवार को दुबई में ऑक्शन होने वाला है, जिसके लिए महज़ अब कुछ घंटे ही बचे हैं। यह नीलामी कई मामलों में खास होने वाला है। कई फ्रेंचाइजी ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कमर कस ली है। तो चलिए जानते हैं आईपीएल 2024 के ऑक्शन से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां…

333 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

आईपीएल 2024 ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, लेकिन केवल 77 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकेंगे। केवल 77 खिलाड़ी ही आईपीएल 2024 के ऑक्शन के बाद टीम में शामिल होंगे। इन 77 खिलाड़ियों पर आईपीएल टीम करोड़ों की बोली लगा सकती है। इस दौरान गुजरात की टीम हार्दिक पंड्या के रिप्लेसमेंट के लिए जमकर पैसे लुटा सकती है।

23 प्लेयर्स का बेस प्राइस 2 करोड़

आईपीएल ऑक्शन के 333 खिलाड़ियों की लिस्ट में 23 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। जबकि 13 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए है। इनके अलावा 1 करोड़, 50 लाख, 75 लाख, 40 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपये बेस प्राइस वाले प्लयेर भी ऑक्शन में भाग लेने वाले हैं।

यह भी पढ़ें

ऑक्शन में कुल 262.95 करोड़ रुपए होंगे खर्च

आईपीएल के इस मिनी ऑक्शन में कुल 262.95 करोड़ रुपए खर्च होने वाले हैं। यह सभी टीमों का टोटल बजट है। इन पैसों से 77 खिलाड़ियों को ख़रीदा जाएगा। जिसमें 30 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है। बाकि बचे हुए सभी भारतीय खिलाड़ी होंगे।

किस टीम के पर्स में कितने करोड़, देखें लिस्ट…

IPL टीम

मौजूद खिलाड़ी

पर्स में बचे रुपये

कितने प्लेयर खरीद सकते

गुजरात टाइटन्स (GT)1738.15 करोड़8
दिल्ली कैपिटल्स (DC)1628.95 करोड़9
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)1332.7 करोड़12
पंजाब किंग्स (PBKS)1729.1 करोड़8
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)1931.4 करोड़6
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)1923.25 करोड़6
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)1934 करोड़6
मुंबई इंडियंस (MI)1717.75 करोड़8
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)1913.15 करोड़6
राजस्थान रॉयल्स (RR)1714.5 करोड़6

MI के कप्तान बेन हार्दिक पंड्या, फैंस नाराज

जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात टाइटंस से विंडो ट्रेडिंग करके मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल किया था। उसके बाद हाल ही में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान घोषित किया है। जिसके बाद से ही फैंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। मुंबई इंडियंस की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी कम हो गई है। इस समय मुंबई इंडियंस को काफी ट्रोल भी जा रहा है।


PC : enavabharat
News Chakra
    Categories:
    NEWS CHAKRA