Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Dean Elgar Retirement | भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद डीन एल्गर इंटरनेशनल क्रिकेट को कहेंगे अलविद…
  • SPORTS

Dean Elgar Retirement | भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद डीन एल्गर इंटरनेशनल क्रिकेट को कहेंगे अलविद…

News Chakra December 22, 2023
Dean-Elgar-Retirement-भारत-के-खिलाफ-टेस्ट-सीरीज-के.webp

dean elgar Retirement IND vs SA Test Series

डीन एल्गर (PIC Credit: X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar Retirement) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वह भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज (IND vs SA Test Series) के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 36 साल के एल्गर ने अपने इस फैसला के बारे में दक्षिण अफ्रीका बोर्ड (Cricket South Africa) को बता दिया है। एल्गर ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले यह ऐलान किया है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट सेंचुरियन में 26 दिसंबर से शुरू होने वाला है। जबकि दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट के बाद एल्गर के 12 साल के लंबे करियर का अंत हो जाएगा। एल्गर ने अपने करियर में 80 से भी ज्यादा टेस्ट मुकाबले खेले हैं और 5000 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। वह साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं। टेस्ट क्रिकेट में 17 मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी भी कर चुके हैं।

The Dean

😎Pure Class
🤌Pure Elegance
💪Pure Grit

You left it all on the field and for that we SALUTE you 💯🏏

Read more – https://t.co/C24G3bsE3e#WozaNawe #BePartOfIt pic.twitter.com/E14tEa1Qas

— Proteas Men (@ProteasMenCSA) December 22, 2023

एल्गर ने एक भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘जैसा कि सब कहते हैं कि सभी अच्छी चीजों का अंत हो जाता है और भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज मेरी आखिरी सीरीज होगी, क्योंकि मैंने इस खूबसूरत खेल से संन्यास लेने का फैसला किया है। एक ऐसा खेल जिसने मुझे बहुत कुछ दिया है। केपटाउन टेस्ट मेरा आखिरी टेस्ट होगा। मैं दुनिया में मेरे पसंदीदा स्टेडियम में आखिरी मैच खेलूंगा। यह वही स्टेडियम है जहां मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट रन बनाए थे और वहीं मैं आखिरी टेस्ट भी खेलूंगा।

‘क्रिकेट खेलना हमेशा से मेरा सपना रहा है, लेकिन अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना सबसे अच्छी बात रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 12 साल तक ऐसा करने का सौभाग्य प्राप्त करना मेरे सपने से परे है। यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है।’

डीन एल्गर

यह भी पढ़ें

जानकारी के लिए बता दें कि एल्गार ने अब तक 84 टेस्ट खेले हैं। जिसमें 37.28 की औसत से उन्होंने 5146 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 13 शतक और 23 अर्धशतक भी जड़े हैं। एल्गार का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 199 का रहा है। वहीं, आठ वनडे में उन्होंने 17.33 की औसत से 104 रन बनाए हैं। एल्गर ग्रीम स्मिथ के साथ ओपनिंग भी कर चुके हैं।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Virat Kohli | टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका से वापस भारत लौटे विराट कोहली, जानिए क्या ह…
Next: IND W vs AUS W Test Match | दीप्ति-पूजा की शतकीय साझेदारी का कमाल, भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-2109921932-17734609605811773484106493559356.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-144385336-17734231312597676999481848474284.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मुगलपुर में गोली मारकर की हत्या के मामले का खुलासा

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image1939310151-17734219813133483285075486231697.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल प्रागपुरा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 23 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image1849829900-17734206014037467552146956578803.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.