Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Ranji Trophy 2024 | शम्स मुलानी का शानदार प्रदर्शन, आंध्र के खिलाफ मुंबई की मजबूत पकड़
  • SPORTS

Ranji Trophy 2024 | शम्स मुलानी का शानदार प्रदर्शन, आंध्र के खिलाफ मुंबई की मजबूत पकड़

News Chakra January 14, 2024
Ranji-Trophy-2024-शम्स-मुलानी-का-शानदार-प्रदर्शन-आंध्र.webp

Shams Mulani Ranji Trophy

शम्स मुलानी (PIC Credit: Social Media)

Loading

मुंबई: बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी (Shams Mulani) की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने रविवार को यहां आंध्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) ग्रुप डी मैच में जीत की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। मुलानी ने पहली पारी में 65 रन देकर 6 विकेट लिए जिसकी मदद से मुंबई ने आंध्र को 72 ओवर में 184 रन पर आउट कर दिया।

मुंबई ने आंध्र को फॉलोआन के लिए आमंत्रित किया। आंध्र ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 166 रन बनाए हैं और उसे पारी की हार से बचने के लिए अभी 47 रन की जरूरत है। मुलानी ने दूसरी पारी में 63 रन देकर तीन विकेट लिए हैं। स्टंप उखड़ने के समय शेख रशीद 52 और नीतीश रेड्डी 22 रन पर खेल रहे थे।

यह भी पढ़ें

ग्रुप बी के कानपुर में खेले जा रहे मैच में नितीश राणा ने नाबाद 47 रन बनाकर बंगाल के खिलाफ उत्तर प्रदेश की उम्मीदों को बनाए रखा। समर्थ सिंह (54) और आर्यन जुयाल (42) अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। राणा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की जिससे उत्तर प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 178 रन बनाकर 50 रन की बढ़त हासिल कर ली है। उत्तर प्रदेश की टीम पहली पारी में 60 रन पर आउट हो गई थी जिसके जवाब में बंगाल ने 188 रन बनाए थे।

उधर पटना में छत्तीसगढ़ ने बिहार पर अपना शिकंजा मजबूत कस लिया है। बिहार के 108 रन के जवाब में छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी दो विकेट पर 329 रन बनाकर समाप्त घोषित की। उसकी तरफ से ऋषभ तिवारी (138) और आशुतोष सिंह (नाबाद 134) ने शतक जमाए। बिहार ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 154 रन बनाए हैं। उसकी टीम अभी छत्तीसगढ़ से 77 रन पीछे है।

गुवाहाटी में केरल के 419 रन के जवाब में असम ने सात विकेट पर 231 रन बनाए हैं। असम की पारी का आकर्षण रियान पराग (116) का शतक रहा। केरल की तरफ से बासिल थंपी ने 69 रन देकर चार विकेट लिए हैं। असम अभी केरल से 188 रन पीछे है। (एजेंसी) 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: AFC Asian Cup 2024 | ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद अब उज्बेकिस्तान से भिड़ेगा भारत, सुनील छेत्री ने …
Next: Rohit Sharma Record | रोहित शर्मा के नाम एक और रिकॉर्ड, 150 T20I खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने हिटमैन…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-339219998-17768790134906054819565859164260.jpg
  • Top news

पावटा निरंकारी सत्संग भवन में 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस का आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 22, 2026
image_editor_output_image-26597628-17768787734033790793473918394742.jpg
  • Top news

पावटा के आशुतोष शर्मा ने रचा इतिहास, RAS 2024 में हासिल की 540वीं रैंक

Rajesh Kumar Hadia April 22, 2026
image_editor_output_image-1486493704-17768785284744116809352935349844.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र में “परिंडा लगाओ–परिंदा बचाओ” अभियान का आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 22, 2026
image_editor_output_image475143743-17768781636408652593363345122324.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा सहकार सुपरमार्ट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 22, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.