News Chakra

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर अर्पणा गुप्ता ने बुधवार को पावटा ब्लॉक के ग्राम सेवा सहकारी समिति प्रागपुरा का दौरा कर सहकार सुपरमार्ट बाजार एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहकार उपहार बिक्री केंद्र का अवलोकन करते हुए आमजन व किसानों को एक ही स्थान पर उचित दरों पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की।

पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा सहकार सुपरमार्ट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

समिति अध्यक्ष उपेंद्र सिंह शेखावत ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा जनरल किराना सामग्री के साथ-साथ श्रीअन्न (मोटे अनाज) भी उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आमजन और किसानों को काफी राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि समिति बहुउद्देश्यीय गतिविधियों के तहत किसानों को ड्रोन स्प्रे सुविधा, कस्टम हायरिंग सेंटर, खाद-बीज वितरण, रासायनिक उर्वरक उपलब्धता, मिनी बैंकिंग सुविधा तथा ब्याज मुक्त फसली ऋण जैसी सेवाएं भी प्रदान कर रही है।

पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा सहकार सुपरमार्ट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अर्पणा गुप्ता ने समिति के नवाचारों और कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास का सशक्त मॉडल बताया। इसके बाद उन्होंने कोटपूतली व पावटा के समर्थन मूल्य खरीद केंद्रों का भी दौरा किया, जहां व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा सहकार सुपरमार्ट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

इस अवसर पर सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां अशोक दीप पींगोलिया, निरीक्षक मुनेश यादव, हिमांशु यादव, वरिष्ठ सहायक कैलाश स्वामी, व्यवस्थापक आनंद सिंह, नरेश कुमार सैनी, रामकरण सैनी, प्रेम प्रकाश सैनी, महिपाल यादव सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Categories:
Avatar photo