पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा पालिका क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर, कैरली की ढाणी (कुनेड़) में भीषण गर्मी को देखते हुए बुधवार को “परिंडा लगाओ–परिंदा बचाओ” अभियान के तहत पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई। अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में परिंडे लगाए गए तथा गौमाताओं के लिए पानी की टंकियां रखी गईं, जिससे उन्हें गर्मी के मौसम में राहत मिल सके।

यह सराहनीय पहल विद्यालय के हेडमास्टर निरंजन लाल सैनी, पूर्व वार्ड पंच महावीर यादव एवं रामेश्वर यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई। वहीं कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबोधक हरिराम वर्मा, मातादीन यादव, श्रीराम यादव एवं युवा नेता मालीराम यादव का विशेष सानिध्य रहा।

अभियान के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन लाल सैनी (MSD NGO पावटा) ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना मानवीय कर्तव्य है। उन्होंने सभी से अपने-अपने स्तर पर इस अभियान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, बल्कि जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी उदाहरण प्रस्तुत किया गया।



