Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • ICC Player of the Month | ICC ने चुने इस महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, शमर जोसेफ-एमी हंटर का नाम शामि…
  • SPORTS

ICC Player of the Month | ICC ने चुने इस महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, शमर जोसेफ-एमी हंटर का नाम शामि…

News Chakra February 13, 2024
ICC-Player-of-the-Month-ICC-ने-चुने-इस.webp

Shamar Joseph and Amy Hunter ICC Player of the Month

शमर जोसेफ और एमी हंटर (PIC Credit: ICC)

Loading

दुबई: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला (AUS vs WI Test Series) में मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ (Shamar Joseph) मंगलवार को आईसीसी मासिक पुरस्कार (ICC Player of the Month) को जीतने वाले वेस्टइंडीज के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गये। आयरलैंड (Ireland) की आक्रामक युवा बल्लेबाज एमी हंटर (Amy Hunter) जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दमदार प्रदर्शन के बाद महिला वर्ग में यह खिताब जीतने में सफल रही।   

पिछले सप्ताह खिलाड़ियों की सूची की घोषणा के बाद आईसीसी ने मंगलवार को जनवरी के लिए पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए अपनी पहली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का शानदार आगाज किया था। उन्होंने अपने पहले टेस्ट में स्मिथ के अलावा मार्नस लाबुशेन और कैमरून ग्रीन सहित पांच विकेट चटकाए थे।

यह भी पढ़ें

 

इस दौरे के दूसरे और आखिरी टेस्ट में उनका प्रदर्शन काफी अहम साबित हुआ।  216 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए जोसेफ ने 68 रन पर सात विकेट झटक कर टीम को आठ रन की यादगार जीत दिलाई थी। उन्होंने इस दौरान चार बल्लेबाजों को बोल्ड किया था। इस जीत से वेस्टइंडीज दो मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर करने में सफल रहा और जोसेफ मैन ऑफ द सीरीज चुने गये। वह 2021 में शुरू हुए आईसीसी मासिक पुरस्कारों में खिताब जीतने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी है।  

जोसेफ ने आईसीसी से जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘विश्व स्तर पर ऐसा खिताब जीतना शानदार है। मैंने वेस्टइंडीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में खेलने के हर पल का लुत्फ उठाया था। इसमें गाबा टेस्ट का आखिरी दिन यादगार रहा।” एमी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में महज 66 गेंद में 101 रन की यादगार पारी खेली। इस 18 साल की विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसके बाद 77 और 42 रन की शानदार पारी खेल आयरलैंड को श्रृंखला जीतने में अहम योगदान दिया।

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Sanjana Ganesan | ‘अरे भागो यहां से…’, बुमराह की पत्नी संजना ने भद्दा कमेंट करने वाले शख्स की लगाई…
Next: Ishan Kishan | इशान किशन पर सख्त भारतीय क्रिकेट बोर्ड, IPL से पहले खेलने पड़ सकते हैं रणजी के मुकाबले…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1838560195-1771084564318980578357643721803.jpg
  • Top news

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.