Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • R. Ashwin Records | रविचंद्रन अश्विन ने धर्मशाला में लगायी रिकॉर्ड्स की झड़ी, तोड़े कई दिग्गजों के र…
  • SPORTS

R. Ashwin Records | रविचंद्रन अश्विन ने धर्मशाला में लगायी रिकॉर्ड्स की झड़ी, तोड़े कई दिग्गजों के र…

News Chakra March 9, 2024
R-Ashwin-Records-रविचंद्रन-अश्विन-ने-धर्मशाला-में-लगायी.webp

Anil Kumble, Indian cricket team, Ravichandran Ashwin

रविचंद्रन अश्विन

Loading

धर्मशाला : भारत (India) के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की बात की जाए तो रविचंद्रन ऐसे में इस सीरीज में सबसे अधिक विकेट हासिल किए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने 5 मैचों की श्रृंखला में 26 विकेट हासिल किया, जबकि भारत के अन्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव के खाते में 19-19 विकेट रहे हैं। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने कई कीर्तिमान भी बनाए हैं। 

आइए डालते हैं इन पर एक नजर…

100वें टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले 4 गेंदबाज

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के दौरान अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट में पांच विकेट हासिल किया है। वह ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने हैं। इसके पहले यह कारनामा शेनवार्न, अनिल कुंबले और मुथैया मुरलीधरन ने कर दिखाया था।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शेनवार्न ने केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2002 में खेले अपने 100वें टेस्ट मैच में 161 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे, जबकि अनिल कुंबले ने अपने अहमदाबाद में 2005 में खेले गए अपने 100वें टेस्ट मैच के दौरान 89 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। वहीं मुथैया मुरलीधरन ने चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ 2006 में खेले गए अपने 100वें टेस्ट मैच में 54 देकर 6 विकेट हासिल किए थे। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने धर्मशाला में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान 77 रन देखकर 5 खिलाड़ियों को आउट किया।

100वें टेस्ट में सबसे अच्छा प्रदर्शन

इसके अलावा देखा जाए तो रविचंद्रन अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट में सर्वाधिक दोनों पारियों में मिलाकर सर्वाधिक 9 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया है। अभी तक जिन गेंदबाजों ने अपने 100वें टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सबसे अच्छी गेंदबाजी की है, उसमें रविचंद्रन अश्विन नंबर एक पर पहुंच गए हैं। 

रविचंद्रन अश्विन ने दोनों पारियों में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। रविचंद्रन अश्विन ने 100वें टेस्ट मैचे की दोनों पारियों में कुल 128 रन देखकर 9 विकेट हासिल किया, जबकि 100वें टेस्ट मैच में मुरलीधरन ने 141 रन देखकर 9 विकेट हासिल किए थे। वहीं शेन वार्न को 100वें टेस्ट में 231 रन खर्च करने के बाद केवल 8 विकेट मिले थे। वहीं अगर कपिल देव की बात की जाए तो कपिल देव ने अपने 100वें टेस्ट में 151 रन खर्च करके 7 विकेट हासिल किए थे, जबकि अनिल कुंबले को भी अहमदाबाद में खेले गए अपने 100वें टेस्ट के दौरान 176 रन देकर केवल 7 विकेट मिले थे।

Ashwin New Record
रविचंद्रन अश्विन (डिजाइन फोटो)

5 विकेट हॉल में हैडली की बराबरी

रविचंद्रन अश्विन 100वें टेस्ट मैच में 5 विकेट हॉल लेकर एक पारी में सबसे अधिक बार 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं और रिचर्ड हैडली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

टेस्ट मैचों में सर्वाधिक बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन के पास है, जिन्होंने 67 बार 5 विकेट हासिल किए हैं। वहीं शेनवार्न ने यह कारनामा 37 बार कर दिखाया है, जबकि रिचर्ड हैडली ने यह कारनामा 36 बार किया है, जिसकी आज अश्विन ने बराबरी की है। रविचंद्रन अश्विन ने रिचर्ड हेडली की बराबरी करने के साथ-साथ अनिल कुंबले का रिकॉर्ड भी तोड़ा है, जिन्होंने कुल 35 बार 5 विकेट हासिल किए थे। 

A victory by an innings and 64 runs 👏👏

What a way to end the Test series 🙌

Scorecard ▶️ https://t.co/OwZ4YNua1o#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/uytfQ6ISpQ

— BCCI (@BCCI) March 9, 2024

भारत की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक विकेट

इस सीरीज में रविचंद्रन अश्विन ने एक और रिकॉर्ड बनाया उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 114 विकेट हासिल करके भारत की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ी बने हैं। 

आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सर्वाधिक 114 विकेट हासिल किए हैं।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Ranji Trophy Final 2024 | मुंबई-विदर्भ के बीच कल होगी कांटे की टक्कर, इतिहास में पहली बार होगा ‘ये’ …
Next: Test Match Record | भारतीय टेस्ट टीम ने बराबर कर लिया हार जीत का आंकड़ा, अब बढ़ेगा जीत का ग्राफ

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1838560195-1771084564318980578357643721803.jpg
  • Top news

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.