Kotputli : किराए की बात पर की थी युवक की ‘हत्या’, सप्ताह भर में पुलिस ने कर दिया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

न्यूज चक्र। जयपुर ग्रामीण की पनियाला थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में 26 मार्च को ग्राम शेखुपुर के समीप नेशनल हाईवे पर मिले अज्ञात शव मामले का आज पर्दाफाश किया। कोटपूतली एएसपी विद्या प्रकाश व डीवाईएसपी संध्या यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मार्च को नेशनल हाईवे पर शेखुपुर ग्राम के समीप सर्विस लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। जिस की मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच की गई व टीम बनाकर छानबीन की गई। तकनीकी मदद से घटना में शामिल दो आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना के दौरान प्रयुक्त वाहन कैंटर को भी जप्त कर लिया गया है।

एएसपी ने बताया कि मृतक सचिन भास्कर चौधरी को आरोपियों ने बादली टोल नाके के आगे से अपने वाहन में बिठाया था और जयपुर के ओर शेखुपुर गांव के पास आरोपियों व मृतक के बीच किराए को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपियों ने किराया विवाद व मोबाइल लूटने के उद्देश्य से सचिन भास्कर चौधरी पर वाहन चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी और मोबाइल लूट लिया।

एएसपी ने बताया कि टीम ने सप्ताह भर मामले की गहनता से जांच कर साइबर सेल की मदद से हत्या के आरोप में सुमित मेघवाल पुत्र मानसिंह उम्र 29 साल, निवासी कानूंदा, झज्जर व सुजीत पुत्र मैनेजर चौहान, उम्र 20 साल निवासी बलाहा बाजार को गिरफ्तार कर लिया जो वर्तमान में थाना कुंडली, जिला सोनीपत में रह रहे थे। आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है।

Watch Full Viual News @newschakra 09.30 pm.

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।