न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नेशनल हाईवे पर बूढ़ी के होटल के समीप एक पिकअप व ट्रक में भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप ने एक ट्रक से बचने के चक्कर में साइड दबाई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पिकअप जा घुसी।
नेशनल हाईवे पर अकस्मात हुए इस सड़क हादसे में पिकअप सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई है, जबकि पिकअप में सवार दो लड़कियां घायल हो गई। मौके पर पहुंची कोटपूतली थाना पुलिस ने घायलों को बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया है।
बीडीएम चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक प्रदीप बलाई कोटपूतली के भालोजी ग्राम का निवासी बताया जा रहा है। इस हादसे में पिकअप में सवार मनीषा पुत्री श्यामलाल व खामोश पुत्री श्यामलाल भी घायल हुई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बीडीएम जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि मृतक के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। कोटपूतली थाना पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।