कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अधिवक्ता सतीश निमोरिया को 23 अगस्त को मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’

सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिवक्ता एवं समाजसेवी सतीश निमोरिया को अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा प्रतिष्ठित ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 23 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से आयोजित इस समारोह का आयोजन भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती समापन अवसर पर किया जा रहा है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अधिवक्ता सतीश निमोरिया को 23 अगस्त को मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अधिवक्ता सतीश निमोरिया को 23 अगस्त को मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’

कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली करीब 85 विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। मंच के संयोजक एवं नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि जिला न्यायालय परिसर, कोटपूतली के अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतीश निमोरिया का चयन उनके जनहित, सामाजिक सेवा और समाज के प्रति समर्पित कार्यों को देखते हुए चयन समिति द्वारा किया गया है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अधिवक्ता सतीश निमोरिया को 23 अगस्त को मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अधिवक्ता सतीश निमोरिया को 23 अगस्त को मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’

समारोह में 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों की उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही वैश्विक समरसता, सांस्कृतिक सहयोग और मानवीय मूल्यों को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। मंच के ग्लोबल एम्बेसेडर मूल सिंह नाथावत के अनुसार सतीश निमोरिया समारोह के दौरान भारत की सांस्कृतिक विरासत, पंचशील के सिद्धांतों और वैश्विक समरसता पर अपने विचार भी साझा करेंगे।

सतीश निमोरिया के चयन पर उनके शुभचिंतकों, अधिवक्ता साथियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मंच ने यह भी जानकारी दी कि आगामी दिसंबर माह में नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में भी सतीश निमोरिया को आमंत्रित किया जाएगा।

Author