पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका में चेयरमैन मीना सैनी और उप चेयरमैन सोमवती मीणा के निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की ओर से 1 अक्टूबर को विजय जुलूस निकाला जाएगा।

कांग्रेस जिला महासचिव अजय सैनी ने बताया कि जुलूस सुबह 10 बजे पावटा बस स्टैंड से रवाना होकर मुख्य बाजार होते हुए हाइवे की सर्विस लाइन से प्रागपुरा के सुभाष चौक तक पहुंचेगा।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर पार्षदों एवं आमजन की ओर से सभी को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से जुलूस में शामिल होकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।
