पावटा रामलीला मंचन में रावण का अंगद को बंदी बनाने का आदेश

कस्बे के घंटाघर स्थित पावटा में आदर्श रामलीला मंडल के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में शुक्रवार रात अंगद-रावण संवाद प्रसंग का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय और संवाद अदायगी के माध्यम से भगवान श्रीराम का शांति संदेश तथा रावण के अहंकार को दर्शाया।

पावटा रामलीला मंचन में रावण का अंगद को बंदी बनाने का आदेश
पावटा रामलीला मंचन में रावण का अंगद को बंदी बनाने का आदेश

रामलीला में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम वानर सेना के साथ लंका पहुंचते हैं। इसकी सूचना मिलने पर रावण युद्ध की घोषणा कर देता है। युद्ध से पहले श्रीराम रावण को सुधार का एक और अवसर देते हुए अंगद को दूत बनाकर उसके दरबार में भेजते हैं। अंगद रावण से माता सीता को सम्मानपूर्वक श्रीराम को लौटाने और अपने किए पर क्षमा मांगने का संदेश देते हैं।

पावटा रामलीला मंचन में रावण का अंगद को बंदी बनाने का आदेश
पावटा रामलीला मंचन में रावण का अंगद को बंदी बनाने का आदेश

अंगद की बात सुनकर रावण क्रोधित हो जाता है और उन्हें बंदी बनाने का आदेश दे देता है। इस प्रसंग के जरिए कलाकारों ने अहंकार और धर्म के बीच संघर्ष को मंच पर जीवंत किया।

रामलीला में व्यास पीठ पर योगेश शर्मा रहे। श्रीराम की भूमिका लक्की भारद्वाज, लक्ष्मण की भूमिका शुभम शर्मा, रावण की भूमिका विकास पुजारी, अंगद की भूमिका सुनील गौड़, जामवंत की भूमिका लक्ष्य शर्मा, सुग्रीव की भूमिका सांवर बोहरा तथा युवराज की भूमिका शिवम शर्मा ने निभाई। आयोजन में लोकेश टांक, मोनू प्रजापत, पूनम शर्मा, सुभाष, प्रदीप और अरविंद कुमार सहित कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Author