सैनी-माली सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन

सैनी विकास संगठन एवं बबलू बबेरवाल फाउंडेशन (रजि.) कोटपूतली के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में सिविल लाइंस स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन अध्यक्ष बबलू बबेरवाल एवं प्रधान संरक्षक देवीसहाय सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने आगामी जिला स्तरीय सातवें सैनी-माली सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया।

सैनी-माली सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन
सैनी-माली सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन

संगठन की ओर से आयोजित यह सम्मेलन 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के अवसर पर कोटपूतली स्थित शिव मंदिर, ढाणी दीपावाली में आयोजित होगा। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री को संगठन की ओर से पूर्व में आयोजित छह सफल सामूहिक विवाह सम्मेलनों तथा समाजहित में किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

सैनी-माली सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन
सैनी-माली सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन

इस अवसर पर अशोक गहलोत ने संगठन के सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने का आमंत्रण भी दिया। इस पर गहलोत की ओर से सकारात्मक संकेत मिलने की बात संगठन की ओर से बताई गई।

सैनी-माली सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन
सैनी-माली सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन

प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान प्रदेश माली-सैनी महासभा के प्रदेश महामंत्री भवानी शंकर माली से भी पूर्व मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में साथ लाने का आग्रह किया।

इस दौरान थानागाजी चेयरमैन चौथमल सैनी, शाहपुरा सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष साधुराम सैनी, संरक्षक रामस्वरूप रोलावण, मानव नारी सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष नरेश जोशी, रामरतन सैनी, उपाध्यक्ष गंगाराम सैनी, संजय दैया, दाताराम सैनी सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

Author