मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूतला फूंका

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित ज्योतिबा फुले सर्किल पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मदन राठौड़ का पुतला दहन किया और विरोध दर्ज कराया।

मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूतला फूंका
मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूतला फूंका

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कथित बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के पक्ष में बयान देकर भाजपा नेतृत्व ने देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। गुर्जर ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से अतीत में हुए हमलों और भारतीय नागरिकों व जवानों की मौत की घटनाओं को देखते हुए ऐसे बयानों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने भाजपा की नीतियों और नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेगी।

मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूतला फूंका
मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूतला फूंका

जिला प्रवक्ता वी.के. नवल ने बताया कि प्रदर्शन में मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिलाष मीना, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी डॉ. धर्मपाल रावत, मालीराम कंपाउंडर, मनोज शर्मा, सुभाष भारद्वाज, बाबूलाल सैनी, सुंदर लाल सैनी, पार्षद दारासिंह कसाणा, सचिन रावत, वीरेन्द्र कसाणा, संजय गुर्जर और कमलेश मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author